अपडेटेड 3 March 2025 at 22:41 IST

होली से पहले प्याज की कीमत में आएगी तेजी? जानिए मंडियों में क्या है भाव

होली से पहले प्याज की कीमत में तेजी आने की संभावना है। किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ने वाली है। जानें मंडियों में प्याज की कीमत क्या है।

Follow :  
×

Share


होली से पहले मंडियों में प्याज का भाव क्या है? | Image: Canva/Republic

Onion Price Before Holi: रंगों का त्योहार होली आने वाला है। एक तरफ त्योहार के आने की खुशी है, तो वहीं दूसरी ओर रसोई का खर्चा बढ़ने की संभावना बन रही है। दरअसल, प्याज के भाव को लेकर पहले से ही किसानों और आम लोगों में चिंता है। बाजार में इस समय प्याज के भाव मंदे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि होली के आते ही प्याज के दाम बढ़ सकते हैं।

देश की अलग-अलग मंडियों में प्याज की कीमत भी अलग-अलग है। वहीं किसानों की बात करें तो सरकार लगातार उनकी चिंताओं को कम करने के प्रयास में लगी हुई है। सरकार कृषि गोदाम (Warehouse) बनाने के लिए बेहद कम ब्याज दर पर लोन दे रही है। इस सुविधा का उद्देश्य किसानों को अपनी फसल का भंडारण करने के लिए उचित स्थान मुहैया कराना है, जिससे वे फसल के मूल्य में गिरावट से बच सकें और अपने उत्पादों को बाजार में बेहतर कीमत पर बेच सकें। यह लोन कृषि अवसंरचना ऋण योजना के तहत उपलब्ध है। आइए जानते हैं, अलग-अलग मंडियों में प्याज का भाव क्या है?

बिहार की मंडी में क्या है प्याज का भाव?

मंडी का नामन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
बाराहाट260030002800
दानापुर480052005000
जयनगर380040003900
जमुई230025002400
कोचस220024002300
ताजपुर300035003200

महाराष्ट्र की मंडी में क्या है प्याज का भाव?

मंडी का नामन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
अकोला140024002000
चंद्रपुर150023001800
छत्रपति संभाजीनगर100025001750
हिंगना240030002836
नासिक120029002400
नेवासा(घोड़ेगांव)100027002200
पुणे(खड़िकी)160022001900
पुणे(मोशी)70022001450
पुणे(पिंपरी)230023002300

हरियाणा की मंडी में क्या है प्याज का भाव?

मंडी का नामन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
बहादुरगढ़200033002500
बरवाला250025002500
बरवाला(हिसार)175030002500
ऐलनाबाद180030002300
फारुख नगर400045004000
फतेहाबाद250050003500
घरौंदा270030003000
गोहाना200030002500
गुडगाँव200030002500
हांसी200035003000

MP में किसानों को 5 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बीते रविवार को घोषणा किया है कि किसानों को मात्र पांच रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्युत वितरण कंपनी जल्द ही इस योजना को शुरू करेगी। जिन किसानों के पास स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें पांच रुपये में यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंचाई के लिए सौर पंप के माध्यम से किसानों को बिजली संबंधी परेशानियों से मुक्ति दिलाना चाहती है।

बिहार सरकार भी किसानों को देगी बिजली कनेक्शन

MP के अलावा बिहार में करीब 2.85 लाख और किसानों को कृषि कार्य के लिए इस वर्ष जून तक बिजली कनेक्शन मिलने वाला है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अबतक 5.55 लाख किसानों को कृषि फीडर के माध्यम से बिजली कनेक्शन मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य का ऊर्जा विभाग यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि बाकी किसानों को यथाशीघ्र कृषि के लिए बिजली का कनेक्शन दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: कृषि गोदाम से कमाएं मोटा मुनाफा, बेहद सस्ती ब्याज दरों में 2 करोड़ तक का लोन दे रही सरकार

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 22:29 IST