महाराष्ट्र में फिर हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी।

 
Follow :

Maharashtra Hit and Run Case: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार सड़क पार कर रही महिला को कुचलकर चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला हवा में लहराते हुए कुछ मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

दरअसल, जलगांव जिले में एक बेकाबू कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार रुका नहीं और गाड़ी भगाता चला गया। महिला को टक्कर मारने के बाद उसने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी, जिससे की वो भागने में कामयाब हो जाए। बताया जा रहा है कि भगाने के चक्कर में उसकी कार भी पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सड़क पार कर रही महिला को रौंदा

हादसे के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार महिला को रौंदते हुए चली गई। इतना ही नहीं कार सवार ने महिला का हाल भी जानना मुनासिब नहीं समझा और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सीसीटीवी में आगे देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार कुछ लोग कार का पीछा करने के लिए निकल जाते हैं। बताया जा रहा है कि कार ने बाइक सवारों को भी टक्कर मारी। इसी के साथ कुल 5 लोग जख्मी हुए हैं। हालांकि सीसीटीवी में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप कांड: महाराष्ट्र में भी OPD रहेंगी बंद, बीएमसी MARD के महासचिव बोले- बस न्याय चाहिए

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 August 2024 at 10:34 IST