हादसा या जानबूझकर किया गया? ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने युवकों को रौंदा फिर चलता बना, VIDEO आया सामने

ग्रेटर नोएडा से हिट एंड रन की घटना सामने आई है। यहां एक कार ने चार से पांच लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे सभी सड़क पर गिर गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

 
Follow :

Greater Noida Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पांच युवकों को टक्कर मार दी। हादसे की घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का बताया जा रहा है। छात्र सड़क से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छात्रों की तरफ आई। इतना ही नहीं, कार एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे के बाद चालक ने न ही पीछे मुड़कर देखा और न ही अपनी कार रोकी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 

पुलिस को किया गया सूचित

घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने सभी घायलों की सहायता की। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने मामला किया दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान की जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक खेल, रेजीनगर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी का प्रत्याशी पीछे हटा, नंदीग्राम से भी प्रत्याशी वापस ले चुका है नाम
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 September 2026 at 11:24 IST