Gurugram: गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 16 आपराधिक मामले दर्ज, जमानत पर आया था बाहर
Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आई है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- भारत
- 2 min read
Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आई है। मृतक की पहचान मनोज ओझा उम्र-34 निवासी छतरपुर, दिल्ली के रूप में पहचान हुई है। मौत की खबर के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मृत्यु हुई।
रिपोर्ट के अनुसार मनोज ओझा के ऊपर अपराधी पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट व चोरी इत्यादि वारदातों के 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। मृतक की गाड़ी से दो लोडेड पिस्टल भी बरामद हुआ है। मौत की खबर सुनते ही गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां घायल युवक को मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया।
मनोज ओझा के ऊपर 16 आपराधिक मामले दर्ज
शुरुआती जांच से पता चला है कि मृत व्यक्ति मनोज ओझा एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनोज पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट व चोरी इत्यादि वारदातों के 16 अपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, मनोज के 2 अभियोगों में यह सजायाफ्ता और जमानत पर वर्ष-2025 में जेल से बाहर आया था।
गाड़ी से 2 लॉडेड पिस्टल हुए बरामद
मृतक की पहचान मनोज ओझा उम्र-34 वर्ष दिल्ली के छतरपुर के निवासी के रूप में हुई है। थाना प्रबन्धक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा था, तो बोलेरो गाड़ी से पुलिस को 2 लोडेड पिस्टल भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पिस्टल मनोज ओझा का ही बताया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
मौत की खबर मिलते ही गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। सीन-ऑफ-क्राईम पर फिंगरप्रिंट की टीम तथा थाना प्रबंधक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां पर घायल व्यक्ति की कार बोलेरो खड़ी मिली। पुलिस द्वारा तुरंत ओझा को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और हर तरीके से छानबीन कर रही है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 13 January 2026 at 22:33 IST