अपडेटेड 24 January 2023 at 08:36 IST

Happy Girl Child Day 2023: राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास, जानिए इसे मनाने का उद्देश्य और इस साल की थीम

National Girl Child Day: भारत हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है। हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग होती है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस से जुड़ी ये कुछ खास बातें...

Follow :  
×

Share


SHUTTERSTOCK | Image: self

National Girl Child Day: भारत हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है। इस साल भारत में 14वां राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता (Girl Child Day) लाता है। हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग होती है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस से जुड़ी ये कुछ खास बातें...

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस ?

राष्ट्रीय बालिका दिवस (Girl Child Day) मनाने का उद्देश्य भारत में लड़कियों को समर्थन और अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य लड़कियों को उनके अधिकारों और शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों और लोगों को कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक के मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Subhash Chandra Bose Jayanti: नेताजी की जयंती पर RSS का कोलकाता में कार्यक्रम, Mohan Bhagwat ने किया सुभाष चंद्र बोस को याद

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार भारत में 24 जनवरी 2008 को मनाया गया था। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की गई थी। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसलिए, भारतीय इतिहास, महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में चुना गया था।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की थीम 

बता दें कि इस बार 15वां नेशनल ‘गर्ल चाइल्ड डे सेलिब्रेट’ किया जाएगा। हर बार इस दिवस को एक अलग थीम पर मनाया जाता है। हालांकि, अभी तक इस वर्ष की थीम की कोई घोषणा नहीं की गई है। पिछले वर्ष की थीम ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी, हमारा समय है अब- हमारा अधिकार, हमारा भविष्य’ थी। 

इसे भी पढ़ें : KL Rahul- Athiya Wedding: राहुल की हुईं अथिया, दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देख विराट से लेकर रोहित की पत्नी तक ने यूं दिया रिएक्शन

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 24 January 2023 at 08:04 IST