Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली हिमाचल से हरियाणा तक धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई; घबराए लोग
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, हरियाणा के पंचकूला और चंडीगढ़ तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
Earthquake: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, हरियाणा और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 18 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके देर रात मेहसूस किए गए, जो 2-3 सेकंड तक चले। कांगड़ा, धर्मशाला, पंचकूला और आसपास के इलाकों में लोगों ने इन्हें महसूस किया। लोग घरों से बाहर निकल आए।
रात 10 बजकर 4 मिनट पर आया भूकंप
ये झटके रात 10:04 बजे महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, कुल्लू , शिमला से लेकर लगभग सभी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ये क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है और राज्य के कई जिले भूकंप के उच्च जोखिम वाले जोन-5 में आते हैं।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
कोई नुकसान नहीं
अभी तक किसी भी जगह पर जान-माल की हानि या भारी नुकसान की खबर नहीं है। हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। विशेषज्ञों के मुताबिक, छोटे झटके बड़े भूकंप का पूर्व संकेत हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतनी चाहिए।
भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 06:59 IST