Himachal Pradesh: ऊना में महिला का मिला शव, पुलिस ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में आशादेवी-अंबोटा संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

Follow :  
×

Share


हिमाचल प्रदेश के ऊना में महिला का शव मिला | Image: X

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में आशादेवी-अंबोटा संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया। पुलिस के बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह से शव का चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अपराधियों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए जानबूझकर उसका चेहरा बिगाड़ दिया हो।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि शव के पास से महिला का कोई कपड़ा या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घास काटने गए कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की जांच की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों से संपर्क किया है ताकि शव की पहचान होते ही अपराधी तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें - Thane: संपत्ति विवाद में कैब चालक की हत्या, प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 17:13 IST