अपडेटेड 7 November 2025 at 08:58 IST

Video- साथ जीने-मरने के किए थे वादे, प्रेमिका ने नहीं निभाया साथ, तो शादी के दिन घर पहुंचा दिल टूटा प्रेमी; बीच सड़क हुआ ड्रामा

उत्तर प्रदेश के जालौन में अपनी प्रेमिका की शादी में एक प्रेमी ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया।

Follow :  
×

Share


प्रेमिका की शादी से प्रेमी का पहुंचना या फिर प्रेमी की शादी प्रेमिका का पहुंचना और हाईवोल्टेज ड्रामा होना, आजकल आम बात हो गई है। देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें रह रोज आती रहती हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जालौन शहर से एक ऐसी ही खबर आ रही है, जहां प्रेमिका की शादी से प्रेमी पहुंचता और उसके बाद जो हाईवोल्टेज ड्रामा होता है, उसे शांत करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती हैं। मामला इस कदर बढ़ जाता है कि मामले को शांत करने के लिए पुलिस भी संज्ञान लेती है। आपको बात दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां शादी के दिन प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी पहुंचता है और फिर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू होता है। 

परिजनों से प्रेमी की हुई तीखी नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के जालौन में प्रेमिका की शादी से प्रेमी के पहुंचने के बाद परिजनों से प्रेमी की तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों से प्रेमी की तीखी नोकझोंक घंटों चली। तीखी नोकझोंक को देखने और सुनने के लिए चौहरे पर दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वीडियो में चौहरे पर प्रेमिका को आम लोगों से बातचीत करते और कहानी के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है।

जालौन पुलिस ने दिया जांच का आदेश

प्रेमिका की शादी पर प्रेमी के पहुंचने पर हाईवोल्टेज ड्रामा की खबर मिलते ही जालौन पुलिस मामले में संज्ञान लिया। जालौन पुलिस के द्वारा बताया गया कि 'प्रकरण के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक उरई को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित दिया गया है।' इस मामले को कानपुर ADG जोन ने भी संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: VIRAL: फोटो के लिए पोज दे रही थी बच्ची, तभी हुआ कुछ कि हिल गई मासूम... मजेदार प्रैंक VIDEO देख लोगों की छूटी हंसी

 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 08:58 IST