अपडेटेड 19 August 2021 at 11:04 IST
Raksha Bandhan 2021: इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महत्व
राखी बांधने का भी एक शुभ समय होता है। इस साल यह मुहूर्त पूरा दिन रहेगा और भद्रा सुबह ही समाप्त हो जाएगा।
Raksha Bandhan 2021: भाई-बहन का रिश्ता एक अनोखा बंधन होता है जिसे हर साल प्यार की डोर से संजोया जाता है। इसमें नोक झोंंक भी होती है और अटूट विश्वास भी। हर साल सभी बहनें सावन के पावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर अपने भाई को राखी बांधती हैं। यह दिन 'रक्षा बंधन' के रूप में मनाया जाता है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके खुशहाल जीवन और लंंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन को कई जगह राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है। रक्षा बंधन का त्योहार 2021 में रविवार 22 अगस्त को मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
कहते है राखी बांधने का भी एक शुभ समय होता है। इस साल यह मुहूर्त पूरा दिन रहेगा और भद्रा सुबह ही समाप्त हो जाएगा। शाम 5:16 मिनट से लेकर 6 बजे तक राहुकाल है जिस बीच राखी नहीं बांधनी चाहिए। अगर आप स्थिर लग्न में राखी बांधती हैं या बंधवाते हैं हो तो उसे और भी शुभ माना जाएगा।
स्थिर लग्न का शुभ समय-
सुबह- 6:15 से 7: 51
दोपहर- 12:00 से 14:45
शाम- 18:31 से 19:59
रक्षा बंधन की तैयारी-
रक्षा बंधन की तैयारी जोरोंं-शोरोंं से शुरू हो गई है। बाजार में कई सुंदर डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैंं, कच्चे सूत से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, सोने और चांदी तक। ऐसे में सूरत की एक बहन ने अपने भाई के लिए खास तोहफा खोज निकला है। महिला ने सुनार से स्पेशल आर्डर पर 5 लाख रुपए की राखी बनवाई है। जिसे देश की सबसे महंगी राखी कहा जा सकता है। वहीं सूरत की कुछ महिलाओं ने इस साल बॉर्डर पर तैनात फौजियों को राखी बांधाने का सोचा है। सूरत में महिलाएं रक्षाबंधन से पहले देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए राखी बना रही हैं। सोच फाउंडेशन की संस्थापक रितु राठी ने कहा देश के योद्धाओं का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा की कामना करने के लिए हमने यह कदम उठाया है।
इसे भी पढ़ें: सूरत में बनी देश की सबसे महंगी राखी; सोने और हीरे से बनी राखी की कीमत जान चौंक जाएंगे आप
Published By : Yashika Anand
पब्लिश्ड 19 August 2021 at 10:54 IST