अपडेटेड 5 July 2024 at 10:06 IST

हाथरस भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिलकर मरहम लगाने गए राहुल गांधी, फिर क्यों भड़क गए परिजन?

राहुल गांधी हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर मरहम लगाने अलीगढ़ पहुंचे। मगर यहां उन्हें परिजन की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

Follow :  
×

Share


कांग्रेस नेता राहुल गांधी | Image: File

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार की अहले सुबह अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले कुछ पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मगर राहुल को यहां एक पीड़ित परिवार के सदस्यों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, राहुल सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात नहीं की ऐसे में एक मृतक की बेटी कांग्रेस नेता पर भड़क उठी।

हाथरथ भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाली एक मृतक की बेटी ने कहा, राहुल गांधी अलीगढ़ आए पर मेरे घर मिलने नहीं आए। बाकी घरों में मौत हुई है तो मेरे यहां भी मौत हुई है।  हमारे घर आते तब हम उनसे कुछ कह पाते। वो हमारे घर क्यों नहीं आए,अगर मौत वहां हुई है तो मौत यहां भी हुई है। राहुल हमारे घर आएंगे तभी तो उनसे कुछ कहेंगे।

राहुल पर भड़की मृतक पीड़िता की बेटी

 

घटना पीड़िता ने आगे कहा, हमारी माता जी बूढ़ी नहीं थी, मगर भगदड़ की घटना में उन्होंने भी जान गंवा दी। राहुल गांधी को यहां आना चाहिए था। हमारे परिवार के लोग यहां इंतजार कर रहे हैं, हमारा एक भाई उनसे मिलकर आया है पर उनको यहां हमारे घर भी आना चाहिए था। हमारे बूढे पिता जी हैं उनसे कांग्रेस नेता को मुलाकात करनी चाहिए थी।

पीड़ित परिवार से मिलने अलीगढ़ पहुंचे राहुल

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भगदड़ की घटना के मद्देनजर शुक्रवार को हाथरस का दौरा करेंगे। हाथरस के लिए वो दिल्ली से शुक्रवार की अहले सुबह 5.40 रवाना हो गए। राहुल पहले भगदड़ पीड़ित परिवार से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वो हाथरस के लिए रवाना हुए।

राहुल का हाथरस दौरा 

 

राहुल गांधी ने अलीगढ़ में हाथरस भगदड़ के पीड़ितों से मुलाकात की और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद विपक्ष के किसी वरिष्ठ नेता का हाथरस का यह पहला दौरा होगा। बता दें कि घटना के बाद से कांग्रेस लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

यह भी पढ़ें: आश्रम में भोले बाबा का दरबार, जहां लोग... चमत्कारी हैंडपंप की पूरी कहानी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 09:15 IST