अपडेटेड 28 September 2024 at 12:54 IST
BIG BREAKING: सोनीपत की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 लोगों के उड़े चीथड़े; 6 घायल
हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई।
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर की दीवारों टूट गई। मृतकों और घायलों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और घायलों के शवों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव का ही रहने वाला वेद प्रकाश नाम का शख्स घर में ही पटाखे की अवैध फैक्ट्री चला रहा था। जिसमें ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल अवैध फैक्ट्री मालिक वेद मौके से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के सोनीपत पुलिस ने टीम का गठन कर दिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोनीपत पुलिस के मुताबिक फिलहाल वो मामले की जांच कर जानकारी जुटा रहे हैं। उसके बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकेगा। सोनीपत पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मरने वाले और घायल मजदूरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
इसे भी पढ़ें- Kannauj Rape Case: दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह पर गैंगेस्टर एक्ट, नाबालिग की बुआ भी नपी
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 September 2024 at 12:25 IST