BREAKING: हरियाणा से बड़ी खबर, पंचायत मंत्री सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती; काफिले में घुसी कई अनियंत्रित गाड़ियां
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। शुक्रवार को पानीपत में उनके काफिले में आपस में कई गाडियां टकरा गई। हादसे में मंत्री को गंभीर चोट आई है। उन्हें आनन-फानन में को अस्पताल ले जाया गया
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। पंवार का काफिला जीटी रोड पर एल्डिको के पास से पानीपत शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान, सड़क पर चल रहीं 3-4 अनियंत्रित गाड़ियां अचानक मंत्री के काफिले में घुस गईं। गाड़ियां पंवार की इनोवा गाड़ी से टकरा गईं।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क हादसे में घायल
हादसे में मंत्री की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही शहरी विधायक प्रमोद विज, DC, SP समेत भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे।
काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण लाल पंवार करनाल की तरफ से आ रहे थे। तभी उनके काफिले में एक अनियंत्रित कार घुस गई। इतने में पीछे से आ रही है, कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, उसके पहले मंत्री कृष्णलाल पंवार की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मंत्री के काफिले में शामिल कई और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को कार से तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 16:56 IST