अपडेटेड 18 May 2024 at 12:53 IST

BIG BREAKING: आग का गोला बनी चलती बस, मथुरा-वृंदावन दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालु जिंदा जले

हरियाणा के नूंह (Nuh) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां शुक्रवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई।

Follow :  
×

Share


Bus Catches Fire Nuh | Image: PTI

Haryana Accident: हरियाणा के नूंह (Nuh) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां शुक्रवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। बस में सवार 8 लोग जिंद जल गए जबकि 24 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्‍हें अलग-अलग अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बस में 60 लोग सवार थे। बस में सवार ज्यादातर लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे, जो बनारस, मथुरा और वृंदावन से दर्शन करके वापस आ रहे थे।  

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने पहुंचा लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोग आकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उसने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं।

सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘दुर्घटना में पांच महिलाएं और तीन पुरुष, कुल आठ लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों की हालत स्थिर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जांच जारी है।’’ एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में आग लगी देखी और वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।

राष्‍ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में एक बस में आग लगने से लोगों की मौत होने की घटना पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। हरियाणा के नूंह जिले में तावडू के पास शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की जलने से मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उसने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हरियाणा के नूंह जिले में एक बस में आग लगने की दर्दनाक घटना में अनेक यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजन के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 May 2024 at 07:49 IST