गुरुग्राम में गैंगवार! ओवरटेक कर कार रोका फिर शूटआउट...दिल्‍ली-जयपुर हाईवे पर गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक की गोलियों से छलनी कर हत्या

दिल्‍ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक उर्फ दीपू को दिल्ली जयपुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और अंधाधुंध फायरिंग की।

 
Follow :
गुरुग्राम में गैंगवार! ओवरटेक कर कार रोका फिर ताबड़तोड़ फायरिंग...दिल्‍ली-जयपुर हाईवे पर गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक की गोलियों से छलनी कर हत्या | Image: X

दिल्‍ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी के शूटर दीपक उर्फ दीपू को दिल्ली जयपुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और अंधाधुंध फायरिंग की। इस वारदात में कार की ड्राइविंग सीट पर सवार दीपू को भागने का भी मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव के पास का है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी किसी गैंग ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल नहीं की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर फुटेज खंगाल रही है। दीपक के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

15 से 20 राउंड फायरिंग, मौके पर मौत

पुलिस के मुताबिक दीपू स्विफ्ट कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। बदमाश दूसरी गाड़ी में उसका पीछा कर रहे थे। सिधरावली गांव के सामने दीपू ने अपनी गाड़ी सर्विस लेन पर ले ली। बस पीछा कर रहे बदमाशों को मौका मिल गया और यहीं पर ओवरटेक कर बदमाशों ने दीपू को रोका और अंधाधुंध फायर झोंक दिया।

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक बदमाशों ने दीपू के ऊपर करीब 20 राउंड फायरिंग की। इसमें से करीब 15 गोलियां दीपू को लगी हैं। इन गोलियों से ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपू का शरीर छलनी हो गया। पुलिस के मुताबिक दीपू ने सीट बेल्ट लगा रखा था, इसलिए अचानक हुए इस हमले में उसे भागने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस को उसका शव ड्राइविंग सीट पर ही सीट बेल्ट लगाए मिला है। वहीं पूरी गाड़ी में खून फैला पड़ा था।

अशोक राठी की पत्नी की हत्या का आरोप

मृतक दीपक पर अशोक राठी की पत्नी की हत्या करने का आरोप है। ऐसा आरोप है कि गैंगस्टर के कहने पर उसकी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस हत्या में मृतक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि भोंडसी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अशोक राठी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या की साजिश रची थी।

हत्या से कुछ महीने पहले सुषमा राठी ने भोंडसी थाने में अपने पति अशोक राठी के खिलाफ जेल से फोन कर उसे जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। अशोक राठी की पत्नी सुषमा अपनी आठ साल की बेटी को स्कूल बस में बिठाने के बाद स्कूटी से घर वापस लौट रही थी, तभी सेंट्रो कार में आए बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं। सिर और छाती में गोलियां लगने से सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- फिर डराने आ रहा है कोरोना का नया वेरिएंट PJ.2.1, इस बार लक्षणों से नहीं होगी पहचान, WHO ने बताया सबकुछ; इन लोगों को विशेष सर्तकता की जरूरत

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 November 2026 at 18:53 IST