अपडेटेड 10 October 2024 at 01:35 IST
Ratan Tata Dies: रतन टाटा का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांसे
India News: हरियाणा चुनाव में हैट्रिक लगाने के बाद BJP गदगद है और जश्न में डूबी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। देशभर में डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर रहेंगे। आज दिल्ली HC में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई होनी है। वहीं, HIBOX ऐप स्कैम मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो सकती है।
- Listen to this article
10 October 2024 at 01:35 IST
ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी
उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रतन की टाटा के निधन के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं।
10 October 2024 at 01:22 IST
सीएम शिंदे ने भी जताय़ा शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा, "खो गया देश का अनमोल रत्न। रतनजी टाटा नैतिकता और उद्यमशीलता के अपूर्व और आदर्श संगम थे.लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा वाले टाटा ग्रुप की कमान सफलतापूर्वक संभालने वाले रतनजी टाटा एक जीवित किवदंती थे.उन्होंने समय-समय पर जिस निर्णय क्षमता और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया,उससे टाटा समूह एक अलग औद्योगिक ऊंचाइयों पर पहुंचा.मैं,उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
रतनजी टाटा भारत का गौरव थे,वे आने वाली पीढ़ी के उद्यमियों के लिए हमेशा एक आदर्श रहेंगे. रतनजी टाटा ने अत्यंत कुशलता से कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का अधिग्रहण कर देश विदेश में व्यवसाय बढ़ाया. वे सूचना प्रौद्योगिकी के नये क्षेत्र में भी मजबूती के साथ आगे बढ़े.उन्होंने टाटा समूह की साख को बरकरार रखते हुए ग्रुप का तेजी से विस्तार किया.अपनी अचूक निर्णय लेने की क्षमता से उन्होंने टाटा समूह की कंपनियों में अभूतपूर्व उत्साह भरा.उन्होंने नैतिकता को कायम रखते हुए उद्योग के साथ-साथ देश और समाज के विकास के प्रति टाटा परिवार विचारधारा और परंपरा को बखूबी कायम रखा.रतनजी टाटा की औद्योगिक छलांग आसमान को भेदने जैसी थी. देश के युवाओं की प्रयोगशीलता एवं उपलब्धि को प्रोत्साहित करने में वे हमेशा आगे रहते थे.1991 में रतनजी टाटा, टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने. उनके कार्यकाल में टाटा समूह का बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ.उन्होंने टेल्को (बाद में टाटा मोटर्स) को कार निर्माण क्षेत्र और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बनाया. इसके साथ उन्होंने टाटा केमिकल्स,टाटा टी, टाटा स्टील जैसी कई कंपनियों को सफलता के शिखर पर पहुंचाया. 2012 में,वे टाटा समूह के अध्यक्ष पद से निवृत्त हुए.लेकिन उसके बाद भी वे विभिन्न उद्योगों का मार्गदर्शन कर रहे थे. 2008 के मुंबई हमले के बाद उनके द्वारा दिखाई गई दृढ़ता सभी को हमेशा याद रहेगी. उनके अडिग फैसले,साहसी रवैया और सामाजिक प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी. स्व.रतनजी टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा."
Advertisement
10 October 2024 at 00:06 IST
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया शोक
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। PM मोदी ने लिखा, "श्री रतन टाटा जी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक था बड़े सपने देखने और दूसरों की मदद करने का उनका जुनून। वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे। मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत मुलाकातों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनके दृष्टिकोण बहुत समृद्ध करने वाले लगे। जब मैं दिल्ली आया, तब भी ये मुलाकातें जारी रहीं। उनके निधन से बेहद दुखी हूँ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"
राजनाथ सिंह ने लिखा, “श्री रतन टाटा के निधन से दुखी हूँ। वे भारतीय उद्योग जगत के एक ऐसे दिग्गज थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
10 October 2024 at 00:04 IST
86 साल की उम्र में रतन टाटा का हुआ निधन
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
Advertisement
9 October 2024 at 22:59 IST
हरियाणा चुनाव रिजल्ट पर स्मृति ईरानी का बयान
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, "हरियाणा का ऐतिहासिक निर्णय वोटर के माध्यम से हमें प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास के जितने भी कार्य हुए, यह उसकी जीत है..."
9 October 2024 at 22:58 IST
महाराष्ट्र में घरों, झुग्गियों और छोटी फैक्टरियों में लगी आग
अग्निशमन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कुर्ला पश्चिम इलाके में दारा रोड, गुरु गोविंद सिंह नगर के घरों, झुग्गियों और छोटी फैक्टरियों में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
9 October 2024 at 22:57 IST
सीएम माणिक साहा ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "...सभी वर्ग के लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। लोग पूजा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और मैंने यह खुद देखा है जब मैं पंडालों का उद्घाटन करने के लिए विभिन्न स्थानों पर गया था। त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है..."
9 October 2024 at 20:25 IST
UP उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की लिस्ट में सांसद अवधेश प्रसाद का नाम शामिल
उत्तर प्रदेश उपचुनावों पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "हमारी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनावों के लिए हमारे 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है...उसमें मेरे बेटे अजीत प्रसाद को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है।"
9 October 2024 at 20:24 IST
RDA ने आरजीकर मामले पर कैंडल मार्च निकाला
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले पर कैंडल मार्च निकाला।
9 October 2024 at 20:23 IST
हिंदू समाज को विभाजित करके राज्य नहीं चला सकते: CM हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "...सभी राज्य चुनाव उस राज्य से संबंधित मुद्दों पर लड़े जाते हैं...हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को सबक दिया है कि आप हिंदू समाज को विभाजित करके राज्य नहीं चला सकते...हिंदू यह भी जानते हैं कि राहुल गांधी कैसे हिंदू समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। हरियाणा चुनावों ने दिखाया है कि हिंदू एकजुट रह सकते हैं..."
9 October 2024 at 19:38 IST
फैसला उनके पक्ष में नहीं आएगा तो वो भ्रम फैलाएंगे: विजय कुमार सिन्हा
हरियाणा चुनाव के नतीजे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "..जब उनके पक्ष में फैसला नहीं आएगा तब वे विरोध करेंगे और भ्रम फैलाएंगे और जब पक्ष में आएगा तो ढोल बजाएंगे। ऐसी मानसिकता लोकतंत्र के लिए घातक है राहुल गांधी राजनीतिक अपरिपक्वता से बाहर निकले और संवैधानिक संस्था का सम्मान करे और संविधान पर विश्वास करें।
9 October 2024 at 18:18 IST
एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हम शुरू से ही 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का समर्थन करते रहे हैं। इस पर कोई विवाद नहीं है। अगर आप एक समय में चुनाव खत्म कर देते हैं तो बचे हुए समय में आप विकास और लोगों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं..."
9 October 2024 at 18:17 IST
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहुत सुपरहिट हो चुकी है: CM शिंदे
लाडली बहना योजना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहुत सुपरहिट हो चुकी है इसलिए विपक्ष बहुत चिंता में हैं। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। हमने 2 करोड़ 30 लाख बहनों के खातों में 17000 करोड़ रुपए डाला है। हमने एडवांस में पैसा भेजा है। ये देने वाली सरकार है इसलिए ये योजना कभी नहीं बंद होगी चाहे कोई भी लाख कोशिश करें।"
9 October 2024 at 18:16 IST
चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के सिलसिले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेगा।
9 October 2024 at 17:07 IST
हरियाणा में कांग्रेस की हार पर फूटा राघव चड्ढा का गुस्सा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "मैं हरियाणा चुनाव को भाजपा की जीत कम और कांग्रेस पार्टी की हार ज्यादा मानता हूं...मेरा यह मानना है कि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ते तो नतीजे अलग हो सकते थे..."
9 October 2024 at 17:06 IST
कांग्रेस पार्टी आज अपने विनाश पद पर चल चुकी है: जयवीर शेरगिल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, "जब वोटो की गिनती हो रही थी तब राहुल गांधी देश में ही नहीं थे वह 3-4 दिन पहले ही देश से बाहर गए हुए थे। तो राहुल गांधी को देश में क्या हो रहा वो उन्हें पता ही नहीं है...राहुल गांधी उस बालक की तरह हैं जो हमेशा परीक्षा में फेल होने के बाद अपने शिक्षक या प्रश्न पत्र या अपने स्कूल पर आरोप लगाता है लेकिन अपनी गलती कभी नहीं स्वीकार करता। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी आज अपने विनाश पद पर चल चुकी है...आज राहुल गांधी के साथी INDI गठबंधन जो हैं वो भी आज कांग्रेस को एक बोझ समझ रहे हैं।"
9 October 2024 at 17:01 IST
निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी ने दिल्ली से गोड्डा तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी ने दिल्ली से झारखंड के गोड्डा तक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "यह ट्रेन दिल्ली से झारखंड के गोड्डा तक जाएगी...त्योहारों के समय में एक और ट्रेन की शुरुआत करना बहुत बड़ी बात है...हमें इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का मौका मिला..."
9 October 2024 at 14:53 IST
राजनाथ सिंह से मिले CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
9 October 2024 at 14:52 IST
निर्दलीय विधायकों का BJP को समर्थन
हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून और देवेंद्र कादयान ने भाजपा को समर्थन दिया।
9 October 2024 at 14:51 IST
हरियाणा चुनाव के नतीजे पर क्या बोले ओवैसी?
हरियाणा चुनाव के नतीजे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने कहा, "हमें जो लोग गाली देते थे कि हमारे(AIMIM) चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो रहा है लेकिन इस बार तो हम चुनाव ही नहीं लड़ रहे थे तो भाजपा कैसे जीत गई? अब जब भाजपा वहां(हरियाणा) जीत गई तो इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस पार्टी को 10 साल की विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहिए था, लेकिन उनके अंदरूनी मतभेदों के कारण भाजपा को फायदा हो गया। चुनावी जंग में अगर आप भाजपा को थोड़ा भी मौका देते हैं तो भाजपा उसका फायदा उठाती है। 2024 के चुनाव के बाद संसद में मैंने कहा था कि जो लोग कह रहे हैं कि 'ये नफरत पर बड़ी सफलता है', मैंने उस समय भी कहा था कि ऐसा नहीं है। भाजपा की सफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? आप(कांग्रेस) वहां मुख्य विपक्ष हैं और उनके पास भाजपा को हराने का सुनहरा मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए। मेरा मानना ये है कि मध्य प्रदेश में भी(कांग्रेस को) जीतना चाहिए था, छत्तीसगढ़ में भी जीतना चाहिए था और यहां पर भी जीतना चाहिए था।"
9 October 2024 at 13:34 IST
PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी बड़ी सौगात
PM मोदी ने महाराष्ट्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 10 मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "आज महाराष्ट्र को 10 मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है। नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार का काम, शिरडी एयरपोर्ट के लिए एक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, आज इंफ्रास्ट्रक्टर से जुड़े इन दो अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी हुआ है। मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"
9 October 2024 at 13:14 IST
J&K: अनंतनाग में मिला अगवा किए गए जवान का शव
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए प्रादेशिक सेना के जवान का शव बरामद किया गया है। शव पर गोलियों के निशान भी पाए गए हैं। जवान कल से लापता था और सुरक्षा बलों द्वारा वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
9 October 2024 at 13:13 IST
‘हरियाणा जैसे महाराष्ट्र में भी महायुति विकास की नीति पर जीतेगी’
हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "कल हरियाणा की जो जीत थी वो बहुत बड़ी थी। यह देश के लिए बहुत अभिनंदनीय है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत धन्यवाद करता हूं। सभी कार्यकर्ताओं ने जी-जान से काम किया। कांग्रेस का जो अहंकार था वो फूट गया। जब कांग्रेस (मतगणना के समय)आगे बढ़ रही थी तो जलेबियां बांटी जा रही थी, ढोल बजाए जा रहे थे, लेकिन जब पीछे होने लगे तो वे EVM को दोषी ठहराने लगे। यह दोहरी राजनीति है। डबल इंजन की सरकार की जीत हुई है। लोगों ने देखा है कि जहां-जहां डबल इंजन की सरकार बन रही है वहां केंद्र के माध्यम से लोगों को फायदा हो रहा है। कांग्रेस झूठी कहानी फैला रही थी।इसलिए वहां की जनता ने कांग्रेस को नकारा है। आज देश भर में विकास की गंगा बह रहा है, देश आर्थिक उन्नति कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता न केवल देश में बल्कि दुनिया में नंबर वन पर चल रही है जिसका भी फायदा हरियाणा में मिला है।झूठी कहानी से आप(कांग्रेस) एक बार जीत सकते हैं लेकिन बार-बार नहीं जीत सकते। महाराष्ट्र में भी जैसे हरियाणा में विकास नीति की जीत हुई वैसे ही महायुति विकास की नीति पर जीतेगी। हमारी सरकार आते ही हमने सभी स्पीड ब्रेकर हटा दिए और सभी काम फिर शुरू हुए। किसानों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमने एक इको-सिस्टम तैयार किया है।आने वाले चुनाव में ये लेखा-जोखा जनता देखेगी।"
9 October 2024 at 13:15 IST
UP उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किए प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। करहल से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव।
9 October 2024 at 11:36 IST
CM फेस क्या नायब सिंह सैनी का बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मेरी जो ड्यूटी थी वो मैंने पूरी की है। यह (मुख्यमंत्री कौन होगा) हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुनेगा या किसे नहीं चुनेगा ये उस पर है। हमारे यहां 'किंतु-परंतु' नहीं है। संसदीय बोर्ड का जो आदेश होगा वो मान्य होगा। उनका जो भी फैसला होगा वो सर्वमान्य है।"
9 October 2024 at 11:07 IST
BSP का दलित वोट पूरा INLD को ट्रांसफर हुआ- मायावती
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर BSP प्रमुख मायावती ने कहा, "जाट समाज का वोट BSP उम्मीदवारों को बिल्कुल नहीं मिला जबकि BSP का दलित वोट पूरा INLD को ट्रांसफर हुआ है। चौटाला परिवार से जुड़ा जाट समाज का वोट इनमें आपस में फूट होने के कारण इसका लाभ भाजपा को मिला है। इस बार हरियाणा का चुनाव जाट और गैर-जाट समाज में बटकर रह गया। BSP को इससे काफी नुकसान हुआ है।
9 October 2024 at 11:06 IST
कांग्रेस-AAP पर अनिल विज का निशाना
BJP नेता अनिल विज ने कहा, "अगर वे (कांग्रेस) चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं करते तो चुल्लू भर पानी में डूब मरें। जहां नतीजे तुम्हारे खिलाफ हों वहां EVM खराब है और जहां नतीजे तुम्हारे पक्ष में हों वहां EVM ठीक हैं।" AAP पर उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर जमानत जब्त पार्टी हो गया है।" दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक भी सीट न मिलने पर उन्होंने कहा, "ये अपनी-अपनी करनी और भरनी है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता।"
9 October 2024 at 11:03 IST
PM मोदी संग मुलाकात पर क्या बोले CM सैनी?
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पीएम आवास से रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई है। हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है।"
9 October 2024 at 10:40 IST
अमित शाह-जेपी नड्डा भी PM आवास पर मौजूद
हरियाणा चुनाव में जीत के बाद सीएम नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पीएम आवास पहुंचे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और मनोहर लाल खट्टर भी पीएम आवास पर मौजूद हैं।
9 October 2024 at 10:11 IST
साइलेंट वोटर्स ने चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाई- मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "पूरे देश में माहौल अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के लिए काम हो रहा है। साइलेंट वोटर्स ने इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।"
9 October 2024 at 10:04 IST
PM आवास पहुंचे CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव में जीत के बाद पीएम आवास पहुंच हैं। वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हरियाणा चुनाव में हैट्रिक लगाते हुए BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है।
9 October 2024 at 09:59 IST
PDP ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया- उमर अब्दुल्ला
PDP पर JKNC के उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला ने कहा, "फिलहाल हम इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। PDP ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है, हमने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। मुझे लगता है कि फिलहाल, चुनावों के नतीजों को देखते हुए उनकी बहुत सारी आंतरिक चर्चा चल रही होगी। अगर कोई संचार स्थापित किया जाता है तो हम बैठकर उनसे बात करेंगे। लेकिन फिलहाल यह हमारे लिए प्राथमिकता नहीं है।"
9 October 2024 at 09:41 IST
कांग्रेस का हाथ देशविरोधी ताकतों के साथ- शहजाद पूनावाला
BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जब कल तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है और वो भी प्रचंड बहुमत के साथ तो एक बात स्पष्ट है कि जो लोग एक पार्टी के विरोध में, देश के विरोध में झूठ परोसने का काम कर रहे थे आज उस सारे झूठे दृष्टिकोण को ध्वस्त करने का काम हरियाणा के लोगों द्वारा किया गया है, जिस प्रकार से एक वोट बैंक को एक करने के लिए हिंदू आस्था पर चोट करने वाली बातें कांग्रेस पार्टी ने की उसे भी एक करारा जवाब मिला है। कांग्रेस पार्टी केवल भाजपा को हराने के लिए देश के खिलाफ जो ताकतें काम करती हैं उनके समर्थन में भी उतरने के लिए तैयार है। कांग्रेस का हाथ केवल एक चुनाव जीतने के लिए देशविरोधी ताकतों के साथ हो जाता है।"
9 October 2024 at 09:39 IST
राहुल गांधी पर BJP नेता का निशाना
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के नतीजों पर BJP नेता सीआर केसवन ने कहा, "लोगों द्वारा बार-बार खारिज किए जाने और चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद INC अब 'इंडियन नेगेट्स कांग्रेस' बन गई है। कल का चुनाव राहुल गांधी के विपक्ष का नेता बनने के बाद पहला चुनाव था। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों जगहों पर लोगों ने कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त दी। हर किसी के मन में सवाल है कि राहुल गांधी कहां हैं? उनकी कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं है? मीडिया से कोई बातचीत नहीं?... उन्होंने कल के नतीजों पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? क्या एक पार्टी के जिम्मेदार नेता तो छोड़िए, लोकसभा में विपक्ष के नेता का आचरण भी ऐसा ही होना चाहिए?"
9 October 2024 at 08:43 IST
महाराष्ट्र को 7600 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी
चुनाव से पहले आज महाराष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें 10 मेडिकल कॉलेजों भी शामिल हैं।
9 October 2024 at 08:42 IST
MP के गर्वनर मंगूभाई पटेल ने खेला डांडिया
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने इंदौर में एक गरबा कार्यक्रम में लोगों के साथ डांडिया खेला और गरबा किया।
9 October 2024 at 08:28 IST
CM चंद्रबाबू नायडू ने की अमित शाह से मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 8 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
9 October 2024 at 07:46 IST
हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया- CM विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हरियाणा की जनता को बहुत-बहुत बधाई, उन्होंने बीजेपी पर भरोसा किया।वहां की जनता ने लगातार तीसरी बार बीजेपी को जनादेश दिया है।"
9 October 2024 at 07:44 IST
HIBOX ऐप स्कैम मामले में रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ
HIBOX ऐप स्कैम में आज एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने रिया को द्वारका में स्थित इफसो यानी साइबर सेल में पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था।
9 October 2024 at 07:44 IST
देशभर में डॉक्टरों की भूख हड़ताल
कोलकाता कांड को लेकर आज देशभर में डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर रहेंगे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने इसका ऐलान किया। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक ट्रेनी डॉक्टर को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर 5 अक्टूबर की शाम से आमरण अनशन पर बैठे हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 October 2024 at 07:48 IST