अपडेटेड 24 February 2025 at 16:44 IST

Haryana: सोनीपत की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस ने दी जानकारी

हरियाणा के सोनीपत जिले के रामनगर में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गयी। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Follow :  
×

Share


Haryana: सोनीपत की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस ने दी जानकारी | Image: Pixabay

हरियाणा के सोनीपत जिले के रामनगर में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गयी। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बरही थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘फैक्टरी में प्लास्टिक का निर्माण होता है।’’

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 16:44 IST