अपडेटेड 24 December 2024 at 23:56 IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर की कांग्रेस की आलोचना
कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बी आर आंबेडकर पर उनकी हालिया टिप्पणियों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि आंबेडकर विरोधी विचारों के बावजूद कांग्रेस आज उनके नाम पर नाटक कर रही है।
गुरुग्राम, 24 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बी आर आंबेडकर पर उनकी हालिया टिप्पणियों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि आंबेडकर विरोधी विचारों के बावजूद कांग्रेस आज उनके नाम पर नाटक कर रही है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैनी ने दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर का अपमान किया और उनका मजाक उड़ाया, जिसके लिए उसके नेताओं को पूरे देश के सामने बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब भी कोई मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता है, तो उसे सदन में बोलने का मौका दिया जाता है। लेकिन बाबासाहेब आंबेडकर के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उन्हें सदन में बोलने तक नहीं दिया।'
सैनी ने कहा, ‘‘आंबेडकर ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि कांग्रेस को केवल मुसलमानों की चिंता है, लेकिन उसने अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) को उचित सुरक्षा प्रदान नहीं की। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उसने आंबेडकर के त्यागपत्र को सार्वजनिक क्यों नहीं करने दिया। इसके बजाय पार्टी देश भर में भाजपा के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन करके नाटक कर रही है।’’
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 24 December 2024 at 23:56 IST