BREAKING: हरियाणा के अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत,कई घायल; मलबे में दबी जिंदगियां की तलाश जारी
अंबाला में निर्माणाधीन इमारत गिरने 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए। धूलकोट इलाके में सोमवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई।
- भारत
- 3 min read
हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मलबे के अंदर अब भी कुछ मजदूर दबे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें रेस्क्यू में लगी हुई। घायलों को तुरंत अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया
अंबाला के धूलकोट में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि निर्माण काम में लगे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों में कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके भी पहुंच गई।
तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिरा
युद्धस्तर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के अंदर दबी जिंदगियों की तलाश जारी है। अब तक लगभग 15 से अधिक मजदूरों को बाहर निकला गया है, जिनमें 6 की मौत हो चुकी है। एक घायल मजदूर ने बताया कि हादसे के समय कुछ मजदूर ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य ऊपर निर्माण कार्य में लगे थे। अचानक से इमारत भरभरा कर गिर गई।
कैसी ही घायलों की हालत
सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ रोहित ने कहा, "हमारे पास शुरुआत में 13 मरीज आए जिसमें से 4 को मृत अवस्था में लाया गया। इसके अलावा बाकी मरीजों को गहरी चोट नहीं लगी थी। हमने उनकी जो भी उचित जांच-पड़ताल करवानी थी, वो करवा दी और अभी उनका इलाज चल रहा है। हमारे पास शाम को 3 मरीज और आए। उन्हें छोटी-मोटी चोटें आई थी। उनका भी जरूरी उपचार हम कर रहे हैं। अभी 10:00 बजे के करीब हमारे पास एक और मरीज को मृत अवस्था में लाया गया। इस हादसे में कुल 17 मरीज आ चुके हैं जिसमें से 5 मृत थे और बाकियों का उचित उपचार हमारे द्वारा किया जा रहा है।"
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना मिलते ही अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौजूद है। बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे अन्य मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 September 2026 at 08:32 IST