अपडेटेड 22 October 2024 at 15:14 IST

BREAKING: हरियाणा के कृषि विभाग में हड़कंप, दिवाली से पहले एक साथ 24 अधिकारियों पर गिरी गाज

हरियाणा में नई सरकार बनते ही कृषि विभाग में तहलका मच गया है। विभाग के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ सस्‍पेंड कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


farmers | Image: Reuters

Haryana Latest News: हरियाणा में नई सरकार बनते ही कृषि विभाग में तहलका मच गया है। विभाग के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ सस्‍पेंड कर दिया गया है। शासन की तरफ से मंगलवार को आदेश जारी किया गया।  इसमें एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर से लेकर एग्रीकल्चर सुपरवाइजर तक कर्मचारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रदूषण रोकने में विफल रहने पर हरियाणा सरकार ने यह कार्रवाई की है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में सोनीपत के दो, पानीपत के दो, हिसार के दो, जींद के दो, कैथल के तीन, करनाल के तीन, फतेहाबाद के तीन, कुरुक्षेत्र के चार और अंबाला के तीन कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों की ड्यूटी पराली जलाने से रोकने के लिए लगाई गई थी, लेकिन ये सभी इन गतिविधियों को रोकने में विफल रहे।

पराली जलाने पर किसान गिरफ्तार

इसके अलावा हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ दिनों में कैथल जिले में 18 किसानों को खेतों में पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली में खासतौर से अक्टूबर और नवंबर के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने के लिए अक्सर हरियाणा और पड़ोसी पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में पराली जलाने के लिए 18 किसानों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि यह अपराध जमानती है।’’

5 किसानों पर लगा जुर्माना

कृषि उपनिदेशक डॉक्टर सुखदेव कंबोज नेबताया कि सिरसा में हरसक के माध्यम से कुल 16 जगह पर आगजनी की घटना मिली थी। उनमें से पांच जगह की पहचान कर पांचो किसानों पर 20 हजार रुपए जुर्माना किया गया है तो वहीं तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज कर रेवेन्यू डिपार्टमेंट में रेड एंट्री दर्ज की गई है जो 2 साल तक एमएसपी पर अपनी कोई भी फसल को नहीं बेच पाएंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह ने मीडिया ने बताया कि धान की पराली नहीं जलाने को लेकर इस मुहिम की शुरुआत की गई है।

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 14:18 IST