Hartalika Teej 2023: इस साल कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

हर साल महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए हरतालिका का व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं ये व्रत इस साल किस दिन रखा जाएगा। 

Follow :  
×

Share


Kab Hai Hartalika Teej 2023 | Image: self

Kab Hai Hartalika Teej 2023: हिंदू धर्म में तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। सालभर में 3 तीज हरियाली, कजरी और हरतालिका पड़ती है। इन सभी का समान महत्व होता है। हरियाली और कजरी के बाद अब हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। इस व्रत को भी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए रखती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहू्र्त क्या है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत?
  • हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त?
  • इस दिन महिलाएं पूजा के अलावा क्या करती हैं?

कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत?

हर साल हरतालिका तीज का व्रत भादो माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है, जो इस बार 18 सितंबर दिन सोमवार को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक तृतीया तिथि की शुरुआत रविवार 17 सितंबर की सुबह 11 बजकर 8 मिनट ने शुरू होगी और अगले दिन 18 सितंबर सोमवार की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा। 

हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त?

हरतालिका तीज की पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिनमें आप पूजा कर सकती हैं।

पहला मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक है।
दूसरा मुहूर्त- सुबह 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक है।
तीसरा मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से शाम 07 बजकर 51 मिनट तक है।

इस दिन महिलाएं पूजा के अलावा क्या करती हैं?

तीज के दिन महिलाएं सुबह नहा धोकर व्रत का संकल्प लेती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके एक जगह इकट्ठी होती हैं। जहां वह भजन-कीर्तन के साथ डांस और मौज मस्ती करती हैं। फिर शाम के समय में शिव परिवार की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें... Tamarind Benefits: स्वाद में खट्टी-मीठी इमली खाने के हैं कई फायदे, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Tulsi: इन देवी-देवताओं को तुलसी जी से है बैर, भूलकर भी पूजा में न करें शामिल

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 September 2023 at 17:21 IST