अपडेटेड 12 March 2026 at 15:03 IST

Monalisa: 'द केरल स्टोरी 3 आ गई, लीड रोल में हैं मोनालिसा', फरमान संग शादी पर भड़कीं हर्षा रिछारिया, बोलीं- एक और अब्दुल...

महाकुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने मोनालिसा और फरमान की शादी को 'द केरल स्टोरी 3' नाम दिया है। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मोनालिसा का भविष्य क्या होने वाला है, इसे बताने की कतई जरूरत नहीं है।

Follow :  
×

Share


Harsha Richhariya on Monalisa Wedding | Image: Instagram

Harsha Richhariya on Monalisa Wedding: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद से चर्चा में है। फरमान खान संग उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस शादी को लोग 'लव जिहाद' का नाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में ब्रेक देने वाले सनोज मिश्रा ने भी इसे 'लव जिहाद' करार दिया। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने भी रिएक्ट किया है।

महाकुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने मोनालिसा और फरमान की शादी को 'द केरल स्टोरी 3' नाम दिया है। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मोनालिसा का भविष्य क्या होने वाला है, इसे बताने की कतई जरूरत नहीं है।

‘द केरल स्टोरी 3 में मोनालिसा’

धर्म की राह से ग्लैमर वर्ल्ड में लौटीं हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'केरल स्टोरी 1 सभी को प्रोपेगेंडा लगी। केरल स्टोरी 2 भी सभी को प्रोपेगेंडा लगी। अब बारी है केरल स्टोरी 3 की, जिसमें लीड रोल में हैं मोनालिसा। एक लड़की साधारण से परिवार की, जो महाकुंभ में माला बेचते हुए फेमस हुई। फेमस और सुंदर आंखों की वजह से उसे फिल्मों के ऑफर मिले।'

BF संग मोनालिसा की गुपचुप बातचीत पर भड़कीं हर्षा

उन्होंने आगे कहा, 'उन्हीं में से एक मूवी की शूटिंग के दौरान एक को-एक्टर, जिन्हें कोई नहीं जानता था संग मोनालिसा की बातें होने लगी। एक साल तक दोनों की फोन पर बातें शुरू हुईं जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। जब मोनालिसा के पिता ने उनपर एक रिश्तेदार के लड़के से एक ही जाति में शादी के लिए दबाव डाला, तो मानालिसा ने ये सब उस लड़के को बता दिया जिसका नाम फरमान खान था।'

अब्दुल फिर हिंदू बेटी को उड़ा ले गया- हर्षा

रिछारिया आगे कहती हैं, 'वही अब्दुल जो हर बार आपकी नाक के नीचे से आप ही की बेटी को उड़ा ले जाता है। हिंदू बेटियों को उड़ा ले जाता है। फिर उस लड़के ने मोनालिसा को समझाया कि तुम किसी भी तरीके से केरल आओ और हम यहां शादी कर लेंगे। वो मासूम सी मोनालिसा उसकी बात में फंस गई। वहां पर मोनालिसा ने उन 300 लोगों और पुलिस की निगरानी में फरमान खान से शादी कर ली।'

'अब मोनालिसा का भविष्य क्या…' 

वो आगे सवाल उठाते हुए बोलती हैं, 'अब इसके बाद उसका भविष्य क्या होने वाला है? मुझे लगता है कि किसी को बताने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वो हम इस देश में दस से सौ बार देख चुके हैं।' हर्षा ने आगे हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चा एक ही पैदा क्यों न हो, लेकिन वो अपने धर्म के प्रति कट्टर हो ये जरूरी है।

ये लव जिहाद नहीं- मोनालिसा 

वहीं मोनालिसा ने आज एक प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने उन्हे और उनके पति को आड़े हाथ लेने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। यह ‘लव जिहाद’ नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं।

यह भी पढ़ें: Monalisa: मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्‍यार में भूल गई 'वो' वादा, फरहान के लिए तोड़ा खून का रिश्ता... तो अब शादी के बाद कहां रहेगी मोनालिसा?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 15:03 IST