Uttarakhand: घर में पानी की टंकी के अंदर तैरते मिले 27 सांप के बच्चे, वन विभाग की टीम ने एक-एक करके बाहर निकाला; भयावह वीडियो वायरल
हरिद्वार में एक घर की पानी की टंकी से 27 सांप के बच्चे निकाले है। वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जानें फिर क्या हुआ? आखिर क्यों पानी की टंकी में आ जाते हैं सांप, पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read
Haridwar water tank snakes: उत्तराखंड में हरिद्वार के सराय गांव से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक घर की पानी की टंकी के अंदर 27 सांप के बच्चे मिले है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टंकी के अंदर सांपों की हलचल साफ दिख रही है।
पानी की टंकी में छोटे-छोटे सांप तैरते दिखे
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, इस घर के लोगों को कुछ दिनों से पानी की सप्लाई में समस्या हो रही थी। जब उन्होंने टंकी खोलकर जांच की तो अंदर छोटे-छोटे सांप तैरते दिखाई दिए। जिसे देख परिवार सहम उठा, सभी घबरा गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
परिवार की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद अनुभवी रेस्क्यू विशेषज्ञ तालिब और भोला ने सावधानी से घंटों चले ऑपरेशन में एक-एक करके सभी 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात ये रही कि इस पूरी प्रक्रिया में न तो किसी इंसान को नुकसान पहुंचा और न ही सांपों को, इस तरह सांप को टंकी से बाहर निकाला गया।
गैर-जहरीले थे सांप के बच्चे
वन विभाग के मुताबिक ये चेकर्ड कीलबैक (non-venomous) प्रजाति के सांप के बच्चे थे। इन सभी सांपों को बाद में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। लेकिन जब घर की टंकी में ये सांप देते गए तो, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
टंकी में क्यों आ जाते हैं सांप?
विशेषज्ञ बताते हैं कि बारिश और नमी के मौसम में सांप ठंडी, नम और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की टंकियों, बाथरूम या स्टोर रूम में घुस जाते हैं। मानसून के समय ऐसी घटनाएं बढ़ जाती है। अगर आपके घर में कभी सांप दिखे तो घबराएं नहीं। खुद कुछ करने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या स्थानीय रेस्क्यू टीम को सूचित करें। इससे दोनों की सुरक्षा बनी रहने की संभावना बढ़ जाती है। ये घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व कितना जरूरी है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 9 June 2026 at 12:25 IST