अपडेटेड 8 March 2025 at 14:32 IST

'भारत ने तय समय से 6 साल पहले पूरा कर लिया बायोफ्यूल मिश्रण का टारगेट', हरदीप सिंह पुरी ने बताया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आप आज के भारत में पैदा हुए हैं। आज का भारत खुशी-खुशी अपने अतीत को पुनः प्राप्त कर रहा है।

Follow :  
×

Share


hardeep singh puri | Image: Republic

Hardeep Singh Puri at Republic Plenary Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित रिपब्लिक प्लीनरी समिट में विभिन्न हस्तियों ने शिरकत की। राजनीति से लेकर मनोरंजन और खेल जगत के बड़े चेहरों ने #LimitlessIndia की थीम पर अपने विचार साझा किए। समिट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विकसित भारत के मिशन में युवाओं के योगदान पर अपने विचार रखे।

केंद्रीय मंत्री ने Republic Plenary Summit में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का परिवर्तन "पुनर्प्राप्ति, पुष्टि और सृजन" (Reclamation, Affirmation & Creation) से प्रेरित है। 

40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में युवाओं की भूमिका

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर हमारे समाज का कोई वर्ग है जो वास्तव में विकसित भारत का लाभार्थी होगा तो वो आप (युवा) लोग हैं। हम अभी 2025 में हैं। स्पष्ट रूप से 22 साल में आप अपने जीवन के शिखर पर होंगे। आप आज से लेकर 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक के विकसित भारत की यात्रा को आकार देंगे। आप उस बदलाव के एजेंट भी होंगे।

हरदीप पुरी ने बताए विकसित भारत के 3 कॉन्सेप्ट

उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में तीन अवधारणाएं, जो मुझे लगता है कि आपके साथ साझा करके शुरुआत करनी चाहिए। भारत का परिवर्तन "पुनर्प्राप्ति, पुष्टि और सृजन" (Reclamation, Affirmation & Creation) से प्रेरित है।आप भाग्यशाली हैं कि आप आज के भारत में पैदा हुए हैं। आज का भारत खुशी-खुशी अपने अतीत को पुनः प्राप्त कर रहा है।

उन्होंने कहा, "चाहे आप दुनिया के किसी भी हिस्से में रहते हों, या आप कोई भी पढ़ाई या पेशे में कार्य कर रहे हों, भारत वैश्विक क्षितिज पर एक बड़ा स्थान रखता है।" उन्होंने इस दौरान ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में देश के परिवर्तन पर भी ध्यान खींचा और कहा कि यह ऐसे क्षेत्र हैं, जहां भारत एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है। हरदीप पुरी ने कहा कि दुनिया में जो परिवर्तन हो रहा है, भारत उसका हिस्सा है, इसलिए मैं कहता हूं कि पुनः प्राप्ति की पुष्टि।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इनमें सबसे महत्वपूर्ण है सृजन यानी Creation। आप वे लोग हैं जो उस परिवर्तन के  एजेंट हैं, आप ही उस बदलाव के लिए एजेंसी हैं। उन्होंने कहा कि आज जो परिवर्तन हो रहा है, वह क्रांतिकारी है।

समिट में हरदीप सिंह पुरी ने यह भी बताया कि भारत ने अपने बायोफ्यूल मिश्रण के लक्ष्यों को निर्धारित समय से छह साल पहले ही हासिल कर लिया है। देश ने 2026 तक 20% इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य रखा था, जो पहले ही 19.6% से 20% तक पहुंच चुका है और उसके ऊर्जा परिवर्तन प्रयासों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Republic Plenary Summit को RP-Sanjiv Goenka Group द्वारा प्रजेंट किया गया है, जिसमें JAC Olivol को-प्रजेंटिंग पार्टनर भागीदार है। समिट को केनरा बैंक, रेडिको, अपोलो हॉस्पिटल, रिलायंस डिजिटल, रेविन ग्रुप, और रूंगटा स्टील द्वारा सह-संचालित किया गया है। हमें रेवा यूनिवर्सिटी को अपना नॉलेज पार्टनर और वाइल्डस्टोन को अपना हैकाथॉन पार्टनर बनाकर गर्व महसूस हो रहा है।

हमारे सहयोगी स्पॉन्सरों- ब्लूस्टार और मुथूट फाइनेंस - के साथ-साथ अपने प्रेयर पार्टनर- परिमल अगरबत्ती का धन्यवाद। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा और नंदिनी मिल की सरकारों सहित हमारे राज्य भागीदारों को विशेष धन्यवाद। इंश्योरेंस पार्टनर, LIC; लक्जरी पार्टनर, दा मिलानो; वार्डरोब पार्टनर, पाल मॉल; और हमारे साहित्यिक पारटनर, नेशनल बुक ट्रस्ट के भी आभारी हैं।

यह भी पढ़ें: Republic Plenary Summit: भारत में आएगी 'फ्लाइंग बस'? 30 सेकेंड में चार्ज, इन सुविधाओं से होगी लैस... नितिन गडकरी ने बताया
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 12:09 IST