अपडेटेड 8 March 2026 at 08:45 IST
Womens Day Wishes: 'तुम जितना सोचती हो उससे कहीं गुना ताकतवर हो...' महिला दिवस पर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश
इंटरनेशनल वुमन डे 2026 पर महिलाओं को हिम्मत देने वाले दिल छू लेने वाले संदेश, शायरी और प्रेरणादायक विचार आप शेयर कर सकते हैं। आप उन्हें सम्मान दे सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Womens Day Wishes: इंटरनेशनल वुमन डे हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और संघर्षों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस साल 2026 में UN ने थीम 'Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls' रखी है। इस खास दिन पर आप दिल छू लेने वाले और हिम्मत देने वाले संदेश भेज सकते हैं, जो उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। इन्हें मां, बहन, पत्नी, बेटी या किसी खास महिला को भेजकर उन्हें स्पेशल फील करवाएं।
'तुम हो ताकत, तुम ही पहचान हो' महिला दिवस पर भेजें संदेश
उसकी मुस्कान से रोशन है संसार,
उसकी मेहनत से खिलता हर परिवार।
नारी के बिना अधूरी है हर कहानी,
उससे ही सजता जीवन का हर त्यौहार।
महिला दिवस की शुभकामना
'तुम भी कर सकती हो, जितना तुम सोचती हो, उससे कहीं ज्यादा ताकतवर हो।'
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिलाओं को सलाम,
जो मुश्किलों से लड़कर न सिर्फ खुद को मजबूत बनाती हैं,
बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनती हैं।
मां बनकर ममता लुटाती है,
बहन बनकर प्यार निभाती है,
पत्नी बनकर जीवन सजाती है,
नारी हर रूप में खुशियां लाती है हैप्पी वुमेन डे
सपनों को सच करना जानती है मुश्किल से भी लड़ना जानती है,
नारी कमजोर नहीं होती वो हर दर्द सहना जानती है
महिला दिवस की शुभकामनाएं
प्रेम अधूरा औरत के बिना,
मान अधूरा औरत के बिना,
घर अधूरा औरत के बिना,
संसार अधूरा औरत के बिना।
विमेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं (Womens Day 2026)
मेरी दिल की धड़कन तुझसे है,
मेरे सांसों की तड़पन तुझसे है,
मुझे खुद पता नहीं मेरा मुझमें क्या है,
मेरी हर चीज तुझसे है। Happy Womens Day
अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है तब एक आदमी ही शिक्षित होता हैं,
लेकिन जब एक महिला को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है,
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
नमन तुझे है आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम।
Happy Women’s Day 2026
वो जो हारकर भी मुस्कुराती है,
वो जो थककर भी सबका साथ निभाती है,
आज का दिन उसी के नाम है
हैप्पी वुमन्स डे
बेटी, बहू कभी मां बनकर, सबके ही सुख-दुख को सहकर,
अपने सब फर्ज निभाती है, तभी तो वो नारी कहलाती है,
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी,
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जो रातों को रोती है, सुबह मुस्कुराती है…
तू बस चमकती रह..
खुद को इतना प्यार दे कि,
दुनिया का प्यार बोनस लगने लगे।
तेरी मुस्कान तेरी सबसे बड़ी ताकत है,
हर दिन खुद को याद दिला- मैं खास हूं!।
नारी तू नारायणी, तू ही शक्ति है,
त्याग नहीं, अब तू अपना हक मांग ले।
खुद पर भरोसा रख, आगे बढ़ बेझिझक,
तेरे कदमों से ही दुनिया बदलेगी।
जो दर्द सहकर भी हंस देती है,
वो औरत नहीं, वो जज्बा है जिंदा।
अपने लिए जीना सीख ले आज से,
क्योंकि तू सबसे पहले अपनी है।
तेरी आंखों में सपने हैं अनगिनत,
मत डर, उड़ान भर ले आसमान छू ले।
खुद से वादा कर – मैं कभी हार नहीं मानूंगी,
मैं खुद की हीरो हूं, बस यही सच है।
तू कमजोर नहीं, तू कोमल है,
कोमलता में भी छिपी है वो ताकत।
हर मुश्किल में खुद को गले लगा ले,
तेरा प्यार सबसे पहले तुझको मिलना चाहिए।
संसार अधूरा है तेरे बिना,
पर सबसे पहले तू खुद को पूरा कर ले।
तेरी हंसी, तेरी हिम्मत, तेरी जिद
ये सब तेरे हैं, इन्हें कभी मत छोड़ना।
जो रातों को रोती है, सुबह मुस्कुराती है,
वो औरत है, जो कभी हार नहीं मानती।
खुद को सम्मान दे, खुद को प्यार दे,
क्योंकि तू वो चांद है जो अकेले भी चमकता है।
तेरे कंधों पर बोझ कितना भी हो,
तू झुकती नहीं, बस और मजबूत होती है।
अब वक्त है खुद के लिए जीने का,
खुद से कह- मैं काफी हूं, मैं कमाल हूं।
कब से मनाना शुरू हुआ महिला दिवस?
महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में हुई, जब महिलाओं ने मतदान अधिकार, बेहतर कामकाजी स्थितियों और समानता के लिए संघर्ष किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पहला महिला दिवस 1909 में अमेरिका में मनाया गया और 1975 में यूएन ने इसे आधिकारिक मान्यता दी।
भारत में भी यह दिन महिलाओं की प्रगति और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करता है, जहां सरकारी योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
असली ताकत बाहर नहीं, अंदर होती है। महिला दिवस पर उन्हें सलाम, हर लड़की को यह संदेश कि 'तुम भी कर सकती हो, जितना आप सोचते हैं आप उससे कहीं ज्यादा ताकतवर हैं।' ये संदेश और शायरी किसी भी महिला को हिम्मत, आत्म-प्रेम और पॉजिटिव बदलाव की ताकत देंगे। इन्हें व्हाट्सएप, मैसेज या सोशल मीडिया पर शेयर करें। और उन्हें कहें- 'तुम हो ताकत, तुम ही पहचान हो, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।''
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 08:45 IST