अपडेटेड 7 October 2021 at 15:48 IST

Happy Navratri 2021: मशहूर हस्तियों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘जय माता दी’

Happy Navratri 2021: इस साल मां दुर्गा (Goddess Durga) का नौ दिनों का त्योहार नवरात्रि (Navratri 2021) 7 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो रहा है।

Follow :  
×

Share


| Image: self

Happy Navratri 2021: इस साल मां दुर्गा (Goddess Durga) का नौ दिनों का त्योहार नवरात्रि (Navratri 2021) 7 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि को सभी नवरात्रों में सबसे खास माना जाता है जिसमें आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से विजया दशमी तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। नौ दिन की नवरात्रि में पहला दिन मां शैलपुत्री (Maa Shailputri) के लिए समर्पित होता है जो सौभाग्य की प्रतीक होती हैं। देवी के पहले रूप को शैलपुत्री कहा जाता है। 

आज से नवरात्रि शुरू हो गए हैं इसलिए पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। लोग सुबह जल्दी उठकर देवी दुर्गा का पाठ कर रहे हैं और व्रत रखते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं। मां दुर्गा के भक्तों के लिए ये 9 दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होते हैं। जगह-जगह नवदुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं और गरबे का आयोजन किया जाता है। 

Happy Navratri 2021: सोशल मीडिया पर भक्तों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

इस बीच, सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन से नवरात्रि ही ट्रेंड कर रहा है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस खास दिन के महत्व के बारे में बता रहे हैं। इसमें देश की कई राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी कलाकार और खेल जगत के सितारें भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कू (Koo) के जरिए लिखा- “शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी, पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी, रत्नयुक्त कल्याण कारीनी। #नवरात्रि #Navratri #Navratri2021 #JaiMaaAmbe”

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी 9 दुर्गे की बधाई दी और कू करते हुए लिखा- “सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। समस्त देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #Navratri” 

उनके अलावा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कू पर नवरात्रि को लेकर पोस्ट किया है।

राजनीति के अलावा, मशहूर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कू पर लिखा- “आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा हम सबकी रक्षा करे और हमें स्वस्थ रखें।”

वहीं टैलेंटिड क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने कू पर पोस्ट किया कि मां दुर्गा इसी तरह लोगों की जिंदगी में रोशनी, दौलत और प्यार लेकर आएं।

ये भी पढ़ेंः Navratri Puja 2021: नवरात्रि के पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा, विधि के साथ आराधना करने से पूर्ण होती है मनोकामना

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 October 2021 at 15:46 IST