अपडेटेड 10 January 2022 at 13:10 IST
Happy Lohri 2022: क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त
Happy Lohri 2022: नए साल में त्योहार का सीजन शुरू हो गया है । ऐसे में जानें लोहड़ी का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका विशेष महत्व क्या है?
Happy Lohri 2022: नए साल के साथ-साथ साल के पहले पर्व के लिए भी उत्साह दिखने लगा है। लोहड़ी (Lohri) का त्योहार आने वाला है। मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पर्व पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में खास तौर पर मनाया जाता है। इस घरों में कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं।
लोग एक दूसरे को बधाई देकर इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इसकी तैयारी भी पहले से शुरू हो जाती है। लोहड़ी की रात लकड़ियां पहले एकत्र की जाती हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन आग में रेवड़ी, नए धान के लावे, मक्का, गुड़, मूंगफली डाल कर आग की परिक्रमा की जाती है। लोगों में इसकी उत्सुकता अभी से देखी जा सकती है।
लोहड़ी के लिए शुभ मुहूर्त
इस बार यह त्योहार 13 जनवरी मनाया जाएगा। लोहड़ी संक्रांति का समय दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर है। इसका शुभ योग दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है, उसके बाद शुक्ल योग शुरू हो जाएगा, जो शुभ कार्यों के लिए माना जाता है। लोहड़ी के दिन रवि योग प्रात: 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 07 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- Booster Dose In India: आज से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए COVID-19 बूस्टर शॉट्स की हुई शुरुआत
लोहड़ी का महत्व
माघ महीने को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या 13 जनवरी को ही लोहड़ी मनाई जाती है। यह खुशियां साझा करने का प्रमुख त्योहार है। यह लोगों में नई उमंग और उत्साह का प्यार भी बांटता है। इसलिए इसे शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इसकी जड़े पंजाब की प्राचीन कृषि संस्कृति से जुड़ी है। इसलिए इस दिन पंजाब के किसान अपना नया अन्न अग्निदेव को भेंट करते हैं। इस दिन लोग खेत-खलिहानों में भी एकठ्ठा होकर एक साथ लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। मध्यकाल में दुल्ला-भट्टी का प्रसंग लोहड़ी के साथ जुड़ा हुआ है। यह त्योहार अब देश-भर में मनाया जाता है। बता दें यह खुशी उस समय दोगुनी हो जाती है, जब घर में किसी नयी दुल्हन का प्रवेश होता या किसी नए नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजती है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 10 January 2022 at 13:05 IST