हामिद अंसारी ने कांग्रेस और नेहरू को किया एक्सपोज, पार्टी का असली चेहरा आया सबके सामने, बोले सुधांशु त्रिवेदी

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदुओं को लेकर हालिया बयान से बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के देश के हिंदुओं के खिलाफ दिए गए बयान पर करारा हमला बोला।

 
Follow :
hamid ansari sudhanshu trivedi | Image: PIB, BJP X

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदुओं को लेकर हालिया बयान से बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आज सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के देश के हिंदुओं के खिलाफ दिए गए बयान पर करारा हमला बोला। 

सुधांशु त्रिवेदी ने हामिद अंसारी के बयान को कांग्रेस की वैचारिक दिशा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी के बयान से नेहरू की कम्युनिज्म और हिंदू राष्ट्रवाद संबंधी सोच, राहुल गांधी के मुस्लिम लीग संबंधी बयान तथा कांग्रेस की वर्तमान राजनीति पर प्रश्न उठते हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार अपने अंतर्मनोभावों और कांग्रेस के मनोभावों को अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक निंदनीय उदाहरण सामने आया है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने वर्ष 2019 में लिखी गई एक किताब को कोट करते हुए कहा है कि बकौल नेहरू, उनके लिए कम्युनिज्म उतना बड़ा खतरा नहीं था, जितना हिंदू राष्ट्रवाद। 

हामिद अंसारी ने तीन महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट की 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा “हामिद अंसारी ने तीन महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट की हैं। पहली बात, उनके बयान से यह स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस आज किस प्रकार की वैचारिक दिशा में जा चुकी है, यानी हामिद अंसारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस अब पूरी तरह से मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है। दूसरी बात, उन्होंने यह स्पष्ट किया नेहरू कम्युनिज्म को एक खतरा मानते थे जिसमें आज राहुल गांधी गोता लगा चुके हैं। आज की कांग्रेस जिस प्रकार अल्ट्रा-लेफ्ट की ओर जाती दिखाई देती है, उसके संदर्भ में यह बात महत्वपूर्ण है। तीसरी बात, उन्होंने स्वयं नेहरू का संदर्भ सामने रखा है।"

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा “कांग्रेस समर्थक अक्सर पूछते हैं कि नेहरू का संदर्भ क्यों लाया जाता है। इस मामले में नेहरू का संदर्भ हम नहीं, बल्कि आपके ही समर्थक और संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति लेकर आए हैं। कांग्रेस की वर्तमान वैचारिक दिशा, कम्युनिज्म को लेकर नेहरू की सोच और स्वयं नेहरू का संदर्भ हामिद अंसारी द्वारा सामने लाया गया। आज राहुल गांधी की बातों में जो भी दिखाई पड़ता है उसकी कहानी खानदानी है।” 

केरल सरकार में मुस्लिम लीग के पांच मंत्री हैं

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2 जून 2023 को राहुल गांधी ने वाशिंगटन डी.सी. में प्रेस क्लब को संबोधित करते हुए कहा था कि "मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष है, मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।" वो मुस्लिम लीग, जिसकी स्थापना जिन्ना ने की थी और जिसके साथ आज कांग्रेस केरल में सरकार चला रही है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह भी एक तथ्य है कि केरल सरकार में मुस्लिम लीग के पांच मंत्री हैं। यदि कोई यह कहता है कि मार्च 1949 में बनी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग जिन्ना की मुस्लिम लीग से अलग है। तो उसे ये तथ्य जानना चाहिए कि उसके संस्थापक मोहम्मद इस्माइल जिन्ना की मुस्लिम लीग के मद्रास प्रेसिडेंसी के अध्यक्ष रहे थे।" 

नेहरू ने शिवाजी महाराज के लिए लिखा था “लूट ऑफ सूरत”

भाजपा सांसद ने कहा कि नेहरू ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए लिखा था “लूट ऑफ सूरत” और जब उसका विरोध हुआ, तो 1936 में वह उसे वापस लेकर, खेद व्यक्त किया था। मगर वही नेहरू ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ में, जहां महमूद गजनी का वर्णन करते हुए कहते हैं कि “गजनी कहीं अधिक एक योद्धा था। उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं था।” 

हामिद अंसारी ने गड़े हुए मुर्दे उखाड़े नहीं हैं, उन मुर्दों में जान फूंक दी

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि नेहरू की कैबिनेट में मंत्री एन.वी. गाडगिल ने अपनी पुस्तक ‘फ्रॉम इनसाइड द गवर्नमेंट’ के मूल संस्करण के पृष्ठ संख्या 147 से 148 पर इसका उल्लेख किया है। इसीलिए हामिद अंसारी ने इतिहास के गड़े हुए मुर्दे उखाड़े नहीं हैं, बल्कि उन मुर्दों में जान फूंक दी है। जो लोग इन बातों को भूल गए थे, उन्हें भी सारी चीजें याद दिला दी गई। 

उन्होंने कहा कि आज हामिद अंसारी ने अपने बयान से यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस जिस प्रकार के मुस्लिमों को आगे बढ़ाती है, उनके अंदर वही लीगी भावना होती है, जो आज कांग्रेस के अंदर पूरी तरह भरी हुई है। 

कांग्रेस का असली चेहरा पूरी तरह सामने आ गया

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो गलती कांग्रेस ने 100 साल पहले की थी, वही आज कर रही है। जिस प्रकार से हामिद अंसारी ने कांग्रेस को एक्सपोज किया, नेहरू को एक्सपोज किया और यह साबित किया कि वामपंथ एक खतरा है, उससे अब एकदम साफ हो गया है कि कांग्रेस के चेहरे का मास्क हट गया है और उसका असली चेहरा पूरी तरह सामने आ गया है। 

राहुल गांधी पढ़े-लिखे नेता नहीं सिर्फ लिखे नेता हैं

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस वालों को नेहरू को कोट करने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि उनकी किताबों में जो कुछ लिखा है, शायद उन्होंने खुद भी नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी पढ़े-लिखे नेता नहीं सिर्फ लिखे नेता हैं, पढ़े नहीं हैं। खटाखट-खटाखट ट्विटर पर लिखते हैं और पढ़ते कुछ नहीं हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा "इसलिए नेहरू और गांधी जी ने जो कुछ लिखा है, उसको पढ़िए और याद रखिए, बैठे हैं दिल में इतने राज छुपाए, जरा सा एक पन्ना उठे तो तुम्हारा दिल डगमगाए।”

इसे भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता ने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' पोर्टल किया लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 21 September 2026 at 22:53 IST