बाइक से आया, पिस्‍टल निकाली और कर दिया छलनी...हरियाणा में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले ही हुई लव मैरिज- VIDEO

हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक के पास एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दिया। घटना का CCTV सामने आया है।

 
Follow :

हरियाणा के हांसी से सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां बैखोफ बदमाशों ने सुबह-सुबह एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हांसी में फव्वारा चौक के पास जिम संचालक पर करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब कपिल अपने जिम के बाहर सीढ़ियों पर लड़के-लड़कियों को एक्सरसाइज करा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर आए। एक ने हेलमेट पहन रखा था और एक के सिर पर कैप और चेहरे पर मास्क था। बाइक से उतरकर एक हमलावर ने कपिल के पास जाकर उसे गोलियों से छनी कर दिया।  

जिम संचालक की हत्या का CCTV आा सामने

CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमलावर जिम के बाहर कपिल पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं। हमलावर ने अपना चेहरा मास्क से कवर कर लिया है और सिर पर कैप पहन रखा है। एक के बाद एक करीब 10 राउंड फायरिंग देख वहां मौजूद लोग भी सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। हमले के तुरंत बाद हमलावर मौके से भाग गए। गोलियों से छननी कपिल बुरी तरह घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

कुछ दिन पहले ही कपिल ने की थी लव मैरिज

मृतक कपिल मूल रूप से जींद के रहने वाले थे। करीब 3 साल से हांसी में जिम चला रहे थे, जिम लोकेशन अभी कुछ दिन पहले ही बदली थी। हाल ही में कपिल की लव मैरिज हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पहुंची पुलिस, सीआईए और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

चेहरे पर मास्क लगाकर आए थे हमलावर

हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं, सभी पहलुओं के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे और भी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। 

यह भी पढ़ें: चीन में जोरदार विस्फोट, कई किलोमीटर तक कांप गई धरती, सात लोगों की मौत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 09:39 IST