अपडेटेड 1 June 2023 at 10:08 IST

Guruvar Vrat: महिलाएं और अनमैरिड लड़कियां दोनों के लिए फलदायक है गुरुवार का व्रत

Guruvar Vrat करने से ग्रह मजबूत होते हैं और कई रुके हुए काम बनने लगते हैं। ये व्रत 5,7,11, और 16 की संख्या में रखा जाता है और फिर इसका उद्यापन कर दिया जाता है।

Follow :  
×

Share


Guruvar Vrat | Image: self

Guruvar Vrat: हिंदू धर्म में हफ्ते में पड़ने वाले हर दिन को किसी न किसी भगवान के साथ जोड़ा गया है। इसी लिस्ट में बृहस्पति यानी गुरुवार का दिन भी शामिल है जो भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन विष्ण जी की विधिवत पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-सपंदा बनी रहती है साथ ही गुरुवार के व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है, वहीं कुंवारी कन्याओं द्वारा इस व्रत को करने से उनकी शादी में आ रही सारी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को बृहस्पतिवार का व्रत करना चाहिए।

कहा जाता है कि Guruvar Vrat करने से ग्रह मजबूत होते हैं और कई रुके हुए काम बनने लगते हैं। ये व्रत 5,7,11, और 16 की संख्या में रखा जाता है और फिर इसका उद्यापन कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार के व्रत में पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पीले कपड़ों से लेकर भगवान को चढ़ाने वाले फूल और फल तक का रंग पीला होना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। 

इन लोगों को रखना चाहिए गुरुवार का व्रत

  • कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होते हैं, उनको बृहस्पतिवार का व्रत रखना चाहिए। इससे गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सफलता मिलने लगती है।
  • Guruvar Vrat रखने से बुरी आदतों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपनी किसी बुरी आदत को छोड़ना चाहता है तो उसे बृहस्पतिवार का व्रत रखना चाहिए। 
  • अक्सर देखा जाता है कि लाखों कोशिशों के बाद भी लड़के या लड़की की शादी नहीं हो पाती है। ऐसे में जिसकी शादी में बाधा आ रही हो उन्हें गुरुवार का व्रत जरुर रखना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही विवाह के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन सुखद बीतता है।  
  • अगर कोई जीवन के हर क्षेत्र में बार-बार असफल हो रहा है तो वो गुरुवार का व्रत रखें। जातक गुरुवार के कम से कम 11 गुरुवार का व्रत अवश्य रखें। इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


यह भी पढ़ें... Bada Mangal: साल का आखिरी बड़ा मंगल आज, लाल सिंदूर की युक्ति दिलाएगी संकटों से मुक्ति


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Nirjala Ekadashi पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगी दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 June 2023 at 09:59 IST