Gurugram: 14वीं मंजिल से गिरने से जापानी महिला की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

शहर में एक इमारत की 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से एक जापानी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Gurugram: 14वीं मंजिल से गिरने से जापानी महिला की मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

शहर में एक इमारत की 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से एक जापानी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान जापान निवासी मडोको थमानो (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले साल सितंबर में अपने पति के साथ गुरुग्राम आई थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ यहां एक सोसायटी में रह रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि..

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह हुई, जब पुलिस को एक महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। सेक्टर 53 थाने के प्रभारी, पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया, ‘‘दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।’’

ये भी पढ़ें - रोड मूवी री-रिलीज पर बोले अभय देओल, कहा-मैं कुछ नया, कुछ अलग ढूंढ रहा था

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 17:28 IST