Gurugram Hit & Run Case: कल्याण बैंसला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, लेडी बाइकर सिया का पीछा कर बीच सड़क मारी थी टक्कर; हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कल्याण बैंसला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
Follow :
Police Arrest Gurugram Hit and Run Accused Kalyan Bainsla, Section of Attempt to Murder Added to FIR | Image: Republic

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और बाइक राइडर सिया के परिवार की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए फुटेज के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

September 15, 2026

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी टीमें

मालूम हो कि बैंसला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस की एक टीम राजस्थान भी पहुंची थी। अब बैंसला को गिरफ्तार कर दौरा से गुरुग्राम लाया जा रहा है।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। बाद में गहन जांच और CCTV फुटेज के विस्तृत विश्लेषण के दौरान, आरोपों में BNS की धारा 109 (हत्या की कोशिश) जोड़ी गई है। इस धारा के तहत 10 साल तक की जेल का प्रावधान है।

September 15, 2026

सिया का बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस

उधर, गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसे की पीड़िता सिया का बयान दर्ज करने के लिए गुरुग्राम सेक्टर 56 के SHO मनोज कुमार दिल्ली के कालकाजी स्थित उनके घर पहुंचे हैं। 

September 15, 2026

पीड़िता सिया के पिता ने क्या कहा?

इससे पहले सिया के पिता ने कहा था, 'हमने कल गुरुग्राम में लिखित शिकायत दी थी। हालांकि वहां पहले ही FIR दर्ज हो चुकी थी, शायद मीडिया के दबाव में। हालांकि, जो धाराएं लगाई गई थीं, वे काफी नहीं थीं, इसलिए हमने हिट-एंड-रन, हत्या की कोशिश और उत्पीड़न के आरोप जोड़ने के लिए अर्जी दी। SHO मेरी बेटी का बयान दर्ज करने के लिए जल्द ही आ रहे हैं, क्योंकि वह खुद वहां जाने की हालत में नहीं है। मैंने गुजारिश की कि बयान पहले यहीं दर्ज किया जाए। मेरी बेटी थोड़ी घबराई हुई थी; उसने मुझे बताया नहीं था और मुझे पता भी नहीं था कि एक्सीडेंट हुआ है। मुझे कल दोपहर 3 बजे ही पता चला। जिस व्यक्ति ने उसे टक्कर मारी, उसे जरा भी पछतावा नहीं है। उसका मानना ​​है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। यह अच्छी बात है कि मेरी बेटी को गंभीर चोटें नहीं आईं; उसका इरादा उसे जान से मारने का ही था। मैंने जोर दिया कि उस पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया जाना चाहिए। यह साफ तौर पर पुरुष अहंकार का मामला है; वह अपनी रील में दावा करता है कि उसे पता नहीं चला कि ड्राइवर पुरुष था या महिला। या तो वह आदमी इतना नशे में था कि वह पुरुष और महिला ड्राइवर के बीच फर्क नहीं कर पाया। मेरी बेटी ने देखा कि पूरा ग्रुप बुरी तरह नशे में था।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि गुरुग्राम की रहने वाली सिया ने बताया कि वो रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक Aprilia RS 457 चला रही थी। राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार (मारुति सियाज) में सवार युवक उनकी बाइक का पीछा करने लगे। इस दौरान वे उनके पास आने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही, गलत इशारे भी करने लगे। उन्हें दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन कार सवारों ने बाइक रोकने का इशारा किया। युवक नशे में लग रहे थे। इस घटना के दौरान वे बेहद डर गई थीं।

सिया ने कहा कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई। कुछ दूरी तक कार उनका पीछा करती रही। बाद में कार सवार युवकों ने आगे जाकर ओवरटेक किया और बाइक में बगल से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिया बाइक समेत सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक भी काफी दूर तक घिसटती चली गई। हालांकि, गनीमत रही कि राइडिंग गियर के कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: 'चेहरा देख लगा शराब पी हो, इशारे करते हुए मेरे करीब आने लगे...', बाइकर सिया ने बताया एक्‍सीडेंट के वक्‍त क्या-क्या हुआ, बोलीं- उस समय मैं कांपने लगी थी
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 September 2026 at 11:46 IST