'मुझे मारने के इरादे से टक्कर मारी, गाड़ी में 4 लोग सवार थे बाकी की भी गिरफ्तारी हो, हरियाणा पुलिस का रवैया ढीला', बाइकर सिया का फूटा गुस्सा

गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार की शाम महिला बाइक राइडर के पिता रोशन चौहान ने गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

 
Follow :
'मुझे मारने के इरादे से टक्कर मारी, गाड़ी में 4 लोग सवार थे बाकी की भी गिरफ्तारी हो, हरियाणा पुलिस का रवैया ढीला', बाइकर सिया का फूटा गुस्सा | Image: X

गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार की शाम महिला बाइक राइडर के पिता रोशन चौहान ने गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। इसके बाद एक्‍शन में आई पुलिस ने मुख्‍य आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथ कार में सवार दूसरे आरोपी लवनीश गुर्जर निवासी पलवल को गिरफ्तार किया है। इस बीच सिया ने रिपब्‍लिक भारत से खास बातचीत की और गुरुग्राम पुलिस के ढीले रवैए पर सवाल उठाए।

सिया ने कहा कि घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस का रैवाया बिल्‍कुल ढीला था। इस मामले में तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस को 48 घंटे से ज्‍यादा का समय लगा। 
सिया ने कहा कि पुलिस मेरी शिकायत का इंतजार क्यों कर रही थी ज‍बकि घटना का वीडियो सबके सामने था। उन्‍होंने कहा कि मैंने वीडियो में दिखाया था की मेरे साथ छेड़खानी हुई लेकिन पुलिस ने हल्की रैश ड्राइविंग में FIR दर्ज की जो गलत थी।

वीडियो में 4 लोग दिखाई दे रहे, बाकी की गिरफ्तारी कब?

सिया ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कल मेरी शिकायत के बाद पुलिस ने आज मेरे बयान दर्ज किए है, मैंने सारी बाते पुलिस को बताई है। आरोपी ने मुझे जान से मारने के इरादे से टक्कर मारी थी। सिया ने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में 4 लोग सवार थे तो बाकी लोगों की गिरफ्तारी कबतक होगी?

सिया ने बताया घटना का पूरा सच

पीड़िता सिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'कल मैंने जो वीडियो पोस्ट की थी, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है। मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं। उस दिन मैं गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थी। लेकिन उस समय मैंने सड़क पर चल रही या मेरा पीछा कर रही उस कार पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। सबसे पहले तो यह हुआ कि जब मैं बाइक चला रही थी, तो वह कार बहुत तेजी से और मेरे बहुत करीब से गुजरी। मैं चौंक गई और सोचने लगी कि कार मेरे इतने करीब क्यों आई। मैंने पहले तो इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की। फिर कार की रफ्तारकम हुई और वह मेरे पीछे हो गई।'

कार मेरे नजदीक लाकर ड्राइवर ने इशारे किए- सिया

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी घटना जो वीडियो में दिख रही है वह तब हुई जब कार मेरे बगल में आ गई और ड्राइवर ने कुछ इशारे किए। उसने कुछ कहा मुझे रोकने की कोशिश की और तभी मैं डर गई। उसके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उसने शराब पी रखी थी। उसके बगल में एक और आदमी था जो इशारे कर रहा था। मुझे लगता है कि पीछे भी दो और लोग थे। लेकिन कार की खिड़कियों पर टिंटेड शीशे लगे थे, इसलिए मैं ठीक से नहीं देख पाई कि अंदर कौन या कितने लोग थे। वे लगातार इशारे करते रहे और मेरे बिल्कुल करीब आते रहे।'

डर लग रहा था कि कुछ कर न दें- बाइक राइडर

बाइक राइडर ने बताया, 'इस दौरान मुझे डर लग रहा था कि वे कुछ कर न दें। मैंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। तभी मेरे एक साथी राइडर ने यह पूरी घटना देखी और उसने मुझे कवर करने की कोशिश की। इसके बावजूद मेरे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ कि कार फ्रंट लेने से सीधा कट मारकर थर्ड लेन में मुझे टक्कर मारकर गई। यह सचमुच बहुत शॉकिंग था। टक्कर के बाद मैं गिर पड़ी और मुझे कुछ होश नहीं रहा कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद मेरे साथी राइडर ने उसे रोकने की कोशिश की कि रुक जाओ आपकी गलती है। उसने मानने से इनकार किया और कहा कि उस लड़की की गलती है। वो रेड लाइट तोड़कर फरार हो जाता है।

मैं सचमुच बुरी तरह कांप रही थी- बाइकर सिया

उन्होंने कहा, 'जब एक्सीडेंट हुआ तो मेरी बाइक का पिछला और अगला ब्रेक टूट गया था। बाइक ऐसी हालत में नहीं थी कि उसे ठीक से चलाया जा सके। वहां मौजूद दूसरे राइडर्स ने मुझे देखा; उनमें से एक ने मुझे अपनी बाइक पर पीछे बिठाया और हम सबसे पहले 'बाइकर्स कैफे' गए। मैंने वहां एक हीट पैच मंगवाया और उसे लगाया। मैं वहां लगभग एक घंटे तक रुकी रही क्योंकि मैं बुरी तरह डरी हुई थी। मैं सचमुच कांप रही थी और अपनी बाइक बिल्कुल नहीं चला पा रही थी। फिर राइडर्स में से एक ने मेरी बाइक चलाई और मैं किसी और की बाइक राइड करके यहां तक आई।' सिया ने बताया कि बाद में वो अपनी बाइक अपने घर ले गई थीं।

इसे भी पढ़ें- नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत PA की मां को बनाया उम्मीदवार, चुनाव जीतने के बाद हो गई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 15 September 2026 at 14:49 IST