गुजरात: तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंदा, 7 की मौत, कई घायल; हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

गुजरात के लखतर-विरामगाम हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दर्शन के लिए मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंदा | Image: AI/Represntative

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई,जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। लखतर-विरामगाम हाईवे पर सोमवार अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। दर्शन के लिए मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मृतकों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक राजकोट जिले के गढ़का गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग डेकावाला स्थित महादेव मंदिर में तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। सभी श्रद्धालु  छारद गांव के पास से पैदल गुजर रहे थे, तभी पीछे से आया ट्रक बेकाबू हो गया और पैदल चल रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया।

ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंदा 

SP वेदिका बिहानी ने बताया, "लखतर-वीरमगाम हाईवे पर एक ट्रक ने यात्रियों के समूह को टक्कर मारी। 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं शामिल भी शामिल है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।"

5 महिला समेत 2 पुरुष की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। शव इतने क्षत-विक्षत हो गए थे कि पुलिस और राहतकर्मियों को उन्हें निकालने के लिए फावड़ों का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है। हादसे की वजह से हाईवे पर कई घंटों तक ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सैलरी और ओवरटाइम को लेकर नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 April 2026 at 11:25 IST