गुजरात हाई कोर्ट सहित अहमदाबाद की सभी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को आई ईमेल के बाद अलर्ट पर पुलिस

अहमदाबाद की सभी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक ईमेल मिला है।

 
Follow :
गुजरात हाई कोर्ट सहित अहमदाबाद के सभी अदलातों को बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को आई ईमेल के बाद अलर्ट पर पुलिस | Image: X

गुजरात हाई कोर्ट सहित अहमदाबाद और सूरत की विभिन्न अदालतों को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस एवं सुरक्षा तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद के महानगर और सत्र न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। इस गंभीर धमकी के मद्देनजर अहमदाबाद के घी कांटा स्थित महानगर न्यायालय और लाल दरवाजा स्थित सत्र न्यायालय परिसर में तत्काल पुलिस काफिला तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

अदालत परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक  यह धमकी भरा मेल शनिवार सुबह गुजरात हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को प्राप्त हुआ था, जिसके बाद अहमदाबाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ईमेल के सोर्स (भेजने वाले) का पता लगाने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि साल 2026 में गुजरात की अदालतों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जनवरी, फरवरी और मार्च में भी अदालतों को ऐसे धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस मुस्तैदी से जांच कर रही है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 September 2026 at 15:22 IST