अपडेटेड 19 February 2025 at 14:16 IST

गुजरात: अमरेली जिले में शेर के हमले में एक बच्चे की मौत

गुजरात के अमरेली जिले में एक शेर ने सात वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। घटना के बाद गिर राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित क्षेत्र में घूम रहे दो शेरों को पकड़ लिया गया।

Follow :  
×

Share


शेर ने किया हमला | Image: Pixabay

गुजरात के अमरेली जिले में एक शेर ने सात वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। घटना के बाद गिर राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित क्षेत्र में घूम रहे दो शेरों को पकड़ लिया गया।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पनिया गांव में राहुल बरैया पर शेर ने उस समय हमला कर दिया जब वह पानी लेने के लिए नदी पर जा रहा था। बाद में उसका बुरी तरह क्षत विक्षत शव पाया गया। उप वनसंरक्षक जयंत पटले ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके में घेराबंदी की और दो शेरों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि शेरों को परीक्षण के लिए क्रांकाच पशु देखभाल केंद्र ले जाया गया है। बाद में उसका बुरी तरह क्षत विक्षत शव पाया गया। उप वनसंरक्षक जयंत पटले ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके में घेराबंदी की और दो शेरों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि शेरों को परीक्षण के लिए क्रांकाच पशु देखभाल केंद्र ले जाया गया है। 

 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 14:16 IST