अपडेटेड 29 December 2024 at 12:52 IST
Gujarat: रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 कर्मचारियों की मौत
गुजरात में भरूच जिले के दहेज स्थित एक रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गुजरात में भरूच जिले के दहेज स्थित एक रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दहेज थाने के निरीक्षक बी.एम. पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात ‘फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल)’ की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस के रिसाव के कारण कर्मचारी बेहोश हो गए।
अधिकारी ने बताया कि…
अधिकारी ने बताया कि चारों कर्मचारियों को भरूच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से तीन की रविवार तड़के करीब तीन बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना रात करीब 10 बजे हुई। कंपनी के सीएमएस संयंत्र के भूतल से गुजर रहे पाइप से गैस रिसाव होने के कारण चार कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 12:52 IST