अपडेटेड 6 February 2026 at 19:37 IST

Greater Noida: लिव-इन-पार्टनर से हुआ विवाद, तो गुस्साई युवती ने बॉयफ्रेंड के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में चौंकाने वाली घटना ने इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल आशीष पवार की लिव-इन पार्टनरने कथित तौर पर उसके सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

Follow :  
×

Share


युवती ने बॉयफ्रेंड के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली | Image: X/Republic

ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी से चौंकाने वाले घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवती घायल हो गई। गंभीर हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले को आत्महत्या का प्रयास बता रही है। बताया जा रहा है महिला अपने पुरुष दोस्त के साथ पार्टी कर रही थी, तभी दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, इतने में युवती ने दोस्त के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

घायल अवस्था में युवती को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल युवती को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक युवती दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल आशीष पवार के साथ लिविंग में रहती थी। आशीष पवार शादीशुदा है, मगर उनका पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। दोनों के बीच पिछले 4-5 साल से दोस्ती है और पिछले कुछ महीने से दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में लिव इन में रह रहे थे।

आशीष की पत्नी के साथ हुई थी तीखी बहस

घटना के दौरान आशीष के कुछ दोस्त घर पर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच आशीष की पत्नी का फोन आया, जिसे प्रिया ने रिसीव कर लिया। फोन पर दोनों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई। गुस्से में आकर प्रिया ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल/सर्विस रिवॉल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोग दौड़े और घायल युवती को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती की हालत गंभीर

अस्पताल में युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशीष पवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
 

यह भी पढ़ें: देर रात 15 मिनट तक लड़की से छेड़छाड़ करता रहा युवक, घटना CCTV में कैद

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 19:37 IST