अपडेटेड 15 December 2024 at 22:29 IST

Ustad Zakir Hussain: महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस

Ustad Zakir Hussain: महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को इलाज के दौरान उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

Follow :  
×

Share


Zakir Hussain died in the US | Image: X

Ustad Zakir Hussain: महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को इलाज के दौरान उन्होंने  73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 9 मार्च 1951 को मुंबई में जन्मे उस्ताद जाकिर को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। 

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, "विश्व विख्यात तबला वादक, 'पद्म विभूषण' उस्ताद जाकिर हुसैन जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों और शोक संतप्त प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"  ॐ शांति!

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर देश के लोगों ने शोक जताया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, संगीत नाटक अकादमी, ग्रैमी, पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, सुप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद श्री जाकिर हुसैन जी का निधन कला एवं संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

वहीं कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "तबले की धुन से महफ़िल में सुरूर बांधने वाले, पद्म भूषण से विभूषित उस्ताद ज़ाकिर हुसैन साहब के निधन की ख़बर से मन आहत है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।"

इसे भी पढ़ें: '...ताजमहल बनाने वाले के हाथ कटवा लिए', बौखलाए अफजाल बोले-UP में जंगलराज

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 22:04 IST