सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद सत्र फिर से बुलाने का रखा प्रस्ताव, लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चैयरमैन के हाथ में फैसला

केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। एक्स पोस्ट में रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को बुलाने का अनुरोध किया गया है।

 
Follow :
सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र..., इस दिन लोकसभा-राज्यसभा की बैठक | Image: X

केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक फिर बुलाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर से फिर से बुलाएं। किरेन रिजिजू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है, हालांकि यह कामकाज की जरूरतों पर निर्भर करेगा।

अलग-अलग तारीखों पर लोकसभा-राज्यसभा की बैठक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में कहा ""सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 से फिर से बुलाएं।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है।" जरूरी सरकारी कामकाज की जरूरतों के आधार पर, दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार, 3 दिसंबर 2026 को समाप्त होने वाली है।

November 26, 2026

परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अटकलें तेज

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री की इस घोषणा के बाद परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि इस घोषणा में यह नहीं बताया गया है कि कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे। इस बीच, 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र के लिए रणनीति बनाने के वास्ते, कल दिल्ली में शाम 4:30 बजे कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की एक बैठक होने वाली है।

मॉनसून सत्र की कार्यवाही हो गई थी स्थगित

संसद की पिछली बैठक 'मानसून सत्र 2026' के दौरान हुई थी, जो 13 अगस्त 2026 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के 'अनिश्चित काल के लिए स्थगित' (adjourned sine die) होने के साथ समाप्त हुआ था। 13 अगस्त को स्थगन के बाद, किसी भी सदन का 'सत्रावसान' नहीं किया गया था। नवंबर के अंत में 100 दिनों की अवधि पार हो जाने के कारण, यह भारत के संवैधानिक इतिहास में संसदीय बैठकों के बीच का सबसे लंबा ऐसा अंतराल बन गया, जिसमें सत्रावसान नहीं हुआ था। इसने 2008 में बने 87 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: UP Election 2027: बेरोजगारों को हर महीने ₹5000, 25 लाख युवाओं को नौकरी... अखिलेश यादव ने सपा का घोषणापत्र किया जारी, क्या-क्या चुनावी वादे?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 November 2026 at 20:10 IST