BREAKING: 5 राज्यों में राज्यपाल का तबादला, आरिफ खान बने बिहार के नए गर्वनर, देखें पूरी लिस्ट

देश के 5 राज्यों में राज्यपाल का तबादला किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Follow :  
×

Share


आरिफ मोहम्मद खान बिहार के राज्यपाल नियुक्त | Image: PTI

देश के 5 राज्यों में राज्यपाल का तबादला किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया है। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई। बिहार, ओडशा, मिजोरम, केरल और मणिपुर में राज्यपालों का तबादला किया गया है। वहीं, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे को भी राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर अधिसूचना जारी 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, आरिफ खान के स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

5 राज्यों में बदले गर्वनर,यहां देखे लिस्ट

  • बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का गर्वनर बनाया गया
  • केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  • मिजोरम के गवर्नर डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  • पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है
  • पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया 

यह भी पढ़ें:Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 22:36 IST