Parliament Monsoon Session: परिसीमन बिल को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, क्या है मोदी सरकार का प्लान?

Parliament Monsoon Session: मौजूद मानसून संसद सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने वाला है, लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित करने के लिए विशेष सत्र बुला सकती है।

 
Follow :
परिसीमन बिल: केंद्र सरकार विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में? | Image: X

Parliament Monsoon Session: केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया सकती है। मौजूदा मौजूद मानसून संसद सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने वाला है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार इन विधेयकों को पास करने के लिए तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है। इससे पहले विपक्ष दलों ने परिसीमन बिल पर अपनी हरी झंडी नहीं दी थी। ऐसे में सरकार विशेष सत्र में दोनों ही विधेयकों को हर हाल में पारित करना चाहेगी।  

16 अगस्त से विशेष सत्र

सूत्रों के अनुसार संसदीय मंत्री किरन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच गतिरोध को दूर करने के लिए लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद परिसीमन बिल पर सहमति बनी। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार 16 से 18 अगस्त के बीच विशेष सत्र सरकार बुला सकती है। इस विशेष सत्र में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी। सरकार का पूरा जोर इसे पास कराने पर होगा।

August 5, 2026

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

बुधवार, 5 अगस्त को एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई। सुबह करीब 11 बजे विपक्षी दलों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी। जब 2 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो विपक्षी दलों ने फिर से नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद स्पीकर ने सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन में बम फेंकने की थी प्‍लानिंग, निशाने पर पुलिस भी...पंजाब से ISI समर्थित 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; पाकिस्तान भेज रहे थे फुटेज 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 5 August 2026 at 15:52 IST