मणिपुर में शांति बहाल करने के लिये सभी प्रयास कर रही सरकार : मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य में सरकार शांति बहाल करने के सभी प्रयास कर रही है।

 
Follow :
Manipur CM N Biren Singh | Image: PTI

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य में सरकार शांति बहाल करने के सभी प्रयास कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही कि लोग पहले की तरह एक साथ मिलजुल कर रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार शांति बहाल करने और लोगों के पहले की तरह शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।’’

मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

डीजीएआर महिला एवं पुरुष पोलो चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुये सिंह ने विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सेना एवं असम राइफल्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये मणिपुर में पोलो को बढ़ावा देने तथा घोड़ों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सिंह ने यह भी कहा कि सरकार ने मणिपुर में घोड़ों की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और दोहराया कि आधुनिक पोलो की उत्पत्ति इसी राज्य से हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘लम्फेलपट में करीब 30 एकड़ का चारागाह आवंटित किया गया है। इंफाल पूर्वी जिले के पंगेई में एक चारागाह और अन्य चारागाह भी विकसित किए गए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: क्या है शनि का शश योग? साल 2025 में 3 राशियों को बना सकता है मालामाल

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 21:03 IST