अपडेटेड 4 November 2023 at 20:18 IST

Govardhan Puja 2023 Date: दिवाली के बाद कब है गोवर्धन पूजा? जानिए तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2023 Date: इस साल गोवर्धन पूजा पर्व किस दिन मनाया जाएगा, साथ ही यहां जानिए पूजा का शुभ मुहर्त क्या है।

Follow :  
×

Share


गोवर्धन पूजा (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Govardhan Puja 2023 Date: दीपावली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार सालभर किया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। दीपों के इस त्योहार के साथ-साथ गोवर्धन पूजा का भी बहुत महत्व होता है। गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व?  
  • जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
  • क्या होता है पूजा में खास?

गोवर्धन पूजा का पर्व दीपावली के बाद दूसरे दिन मनाया जाता है। इस त्योहार का  संबंध भगवान श्री कृष्ण (lord krishna) से है। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने देवों के राजा इंद्र का घमंड चूर करने और गोकुलवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठा अंगुली पर उठा लिया था। ऐसे में इस दिन गोवर्धन की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल गोर्वधन पूजा पर्व किस दिन मनाया जाएगा। 

गोवर्धन पूजा की तारीख (Govardhan Puja 2023 Date) 

जैसा कि हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। जो कि इस साल 14 नवंबर को पड़ रही है। ऐसे में गोवर्धन पर्व की तिथि 14 नवंबर को 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त  (Govardhan Puja 2023 Shubh Muhurt)

वहीं, गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक है। ऐसे में अगर आप इस मुहूर्त पर गोवर्धन पूजा करते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।  

गोवर्धन पूजा में क्या होता है (Govardhan puja mein kya hota hai)

देशभर में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है। मान्यता  है कि गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना करने से घर में धन-संपदा आती है और घर- परिवार में सुख शांति बनी रहती है। 

ये भी पढ़ें : पढ़ाई से दूर भागता है आपका भी बच्चा? अपना लें ये टिप्स, फिर मन लगाकर करेगा स्टडी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 November 2023 at 20:16 IST