अपडेटेड 20 July 2024 at 12:17 IST
गोवा: तट के पास मालवाहक जहाज में लगी आग, भारतीय तटरक्षक ने दी जानकारी
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि खराब मौसम और समुद्र में ऊंची लहर से जूझते हुए आईसीजी का एक जहाज अग्निशमन अभियान संचालित कर रहा था।
गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में खतरनाक माल ले जा रहे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई है। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने शुक्रवार देर शाम यह जानकारी दी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि खराब मौसम और समुद्र में ऊंची लहर से जूझते हुए आईसीजी का एक जहाज अग्निशमन अभियान संचालित कर रहा है और आईसीजी के दो और जहाज घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।
तटरक्षक बल ने बताया कि…
तटरक्षक बल ने बताया कि मुंद्रा से कोलंबो जा रहा यह व्यापारी जहाज कथित तौर पर "खतरनाक सामान’’ ले जा रहा था और इसके अगले हिस्से में विस्फोट हुआ आईसीजी के डोर्नियर विमान को भी हवाई आकलन के लिए भेजा गया और आईसीजी जहाज ने चालक दल के सदस्यों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया क्योंकि वे घबराये हुए थे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 July 2024 at 12:17 IST