अपडेटेड 27 March 2025 at 15:05 IST
'अखिलेश वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर नमाज पढ़ना भी शुरू...', गोशाला से दुर्गंध वाले बयान पर बिफरे गिरिराज
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के गोशाला से दुर्गंध वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जोरदार पलटवार सामने आया है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से एक के बाद एक विवादित बयान देते जा रहे हैं। पहले औरंगजेब, मठाधीश, फिर राणा सांगा और अब गौशाला को लेकर खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया, जिससे सियासी गलियारे का तापमान चढ़ गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार किया है।
अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव जैसे लोग वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जरूरत पड़े तो नमाज तो पढ़ना शुरू कर ही दिया है। जिस गाय को हिंदू पूजता है उससे इनको दुर्गंध आती है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा, उन्हें वोट की आस्था है धर्म की आस्था नहीं।"
गौशाला को लेकर ये क्या बोल गए अखिलेश?
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ये(भाजपा) दुर्गंध पसंद करते हैं इसलिए गौशाला बना रहे हैं, हम सुगंध पसंद कर रहे थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं? उसका भी पैसा खा जा रहे हैं।" इससे पहले भी उन्होंने कहा कि
बीजेपी ने अखिलेश को दिया जवाब?
गाय और गौशाला को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान पर बीजेपी ने जवाब दिया है। शहजाद पूनावाला कहते हैं- 'राणा सांगा के अपमान के बाद अब सपा और अखिलेश यादव ने हिंदू आस्था का अपमान किया और कहा- गाय और गौशालाएं दुर्गंध फैलाती हैं। इसलिए हम परफ्यूम पार्क बनाते हैं। श्री कृष्ण को स्वयं गोपाल कहा जाता है, जिन्हें गायों और उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए दिव्य प्रेम था।' अखिलेश को घेरते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘शर्मनाक है कि वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए कोई कितना नीचे गिर सकता है।’
चुनावी मौसम में अखिलेश के सपने में आते थे श्री कृष्ण
बता दें, चुनावी मौसम में अखिलेश यादव के सपने में भगवान कृष्ण आया करते थे। वो समय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का था। चुनावों के दौरान अखिलेश यादव ने खुद बयान दिया था कि भगवान श्रीकृष्ण रोज उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है। हालांकि अखिलेश यादव का ये सपना उस समय पूरा नहीं हो सका था।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 27 March 2025 at 15:05 IST