BREAKING: गाजियाबाद से बड़ी खबर, इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सृष्टि सोसाइटी के 14वें फ्लोर पर आग लगने से अफरा-तफरी, उठ रही ऊंची-ऊंची लपटें, VIDEO
गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि (Shipra Srishti) सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद से सोसाइटी में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार आग अहिंसा खंड-1 स्थित बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी। आग लगने के बाद इलाके में धुआं उठता देखा गया। बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि (Shipra Srishti) सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर भीषण आग लगने के बाद सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत घर से बाहर की ओर लोग भागने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लैट्स से धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जिसे देखर स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। वहीं, रेस्क्यू टीम द्वारा घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।
आग लगने की वजह का इंतजार
अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि, इस आग की घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 18:09 IST