Ghaziabad: पुलिस से मुठभेड़ में घायल 4 लुटेरों समेत 5 बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान चार लुटेर पैर में गोली लगने से घायल हो गये।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान चार लुटेर पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने मौके से कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और छठा संदिग्ध भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस नियमित जांच कर रही थी तभी उन्होंने मोटरसाइकिल सवार छह लोगों को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की। मगर रुकने के बजाय उन्होंने भागने की कोशिश की।
तिवारी ने बताया कि..
तिवारी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया, ''पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल बदमाशों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से पांचवें बदमाश हरीश को भी गिरफ्तार किया है। उनका एक साथ भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।’’
तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों ने 13 फरवरी की रात को घी और तेल के थोक व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू को लूटने का जुर्म कुबूल किया है।
ये भी पढ़ें - Valentine's Day पर पढ़ें राशिफल
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 February 2025 at 20:44 IST