अपडेटेड 10 July 2023 at 14:17 IST

Bel Patra Tips: क्या आप जानते हैं घर की किस दिशा में रखा जाता है बेलपत्र, जानें सही जगह और फायदे

शिव बाबा की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व माना जाता है। अगर इसे आप घर में रखते हैं तो घर पर शंकर जी की कृपा बनी रहती हैं, लेकिन इस रखने के लिए सही दिशा मालूम होनी चाहिए।

Follow :  
×

Share


Ghar Ki Kis Disha Me Rakhe Bel Patra | Image: self

Ghar Ki Kis Disha Me Rakhe Bel Patra: सावन के पहले सोमवार पर हर कोई शिव बाबा को खुश करने के लिए विधिवत उनकी पूजा अर्चना कर रहा है। वैसे तो भोलेनाथ की पूजा करने के कई विधान हैं, लेकिन अगर उन्हें सिर्फ उनका प्रिय बेल पत्र भी अर्पित कर दिया जाए तो वो काफी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में अगर सावन के पावन मौके पर बेल पत्र को घर में रखा जाए तो ये और भी ज्यादा शुभ माना जाता है, लेकिन बेलपत्र घर में रखने से पहले इसे रखने की सही दिशा के बारे में जान लें। आइए जानते हैं घर की किस दिशा में बेलपत्र रखना शुभ माना जाता है।

स्टोरी में आगे पढ़ें.....

  • क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र घर की किस दिशा में रखना चाहिए?
  • घर की किस दिशा में रखें बेलपत्र?
  • घर में बेलपत्र रखने के फायदे

क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र घर की किस दिशा में रखना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में बेलपत्र रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में बेलपत्र रखा जाता है उस घर पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है, लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं मालूम है कि आखिर घर में बेलपत्र रखते समय उसे किस दिशा में रखना चाहिए। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

घर की किस दिशा में रखें बेलपत्र?

  • ज्योतिष शास्त्र में घर में बेलपत्र रखने की सही दिशा बताई गई है।
  • अगर आप भी घर में बेलपत्र रखना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि वे घर के पूर्व, उत्तर, उत्तर-दक्षिण और उत्तर-पश्चिम दिशा में हो।
  • इसके अलावा घर के मंदिर में बेलपत्र रखना शुभ होता है।

घर में बेलपत्र रखने के फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में कहीं आप तो नहीं खाते ये चीजें, जानें कैसा होना चाहिए उपवास का खाना 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 July 2023 at 14:16 IST