अपडेटेड 5 January 2024 at 06:28 IST

'जितेंद्र आव्हाण का मुंह काला करने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम', संस्कृति बचाओ मंच का ऐलान

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष ने कहा कि जितेंद्र आव्हाड जैसे धूर्त नेता को भगवान राम के बारे में कुछ नहीं जानते।

Follow :  
×

Share


जितेंद्र आव्हाण के विवादित बयान पर बवाल | Image: Facebook

सत्य विजय सिंह

Jitendra Awhad Controversial Statement: एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के भगवान श्रीराम को 'मांसाहारी' बताकर विवादित बयान देते हुए बवाल खड़ा कर दिया। उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद भले ही जितेंद्र आव्हाड बैकफुट पर आ गए हो और उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली हो, लेकिन उनके बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा।

खबर में आगे पढ़ें...

  • जितेंद्र आव्हाड के बयान पर नहीं थम रहा बवाल
  • NCP विधायक का मुंह काला करने पर इनाम की घोषणा
  • 'सनातन धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

संस्कृति बचाओ मंच का ऐलान

भोपाल ने संस्कृति बचाओ मंच ने जितेंद्र आव्हाड की विवादित टिप्पणी पर विरोध जताते हुए उनके गंजा कर मुंह काला करने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने ऐलान किया कि एनसीपी नेता का मुंह काला करने वाले को 1 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

'इन जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा...'

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा की जितेंद्र आव्हाड जैसे धूर्त नेता को भगवान राम के बारे में कुछ नहीं जानते। वह केवल अपनी पब्लिसिटी के लिए इस तरह की अनर्गल बयानबाजी करते हैं। 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही जिससे इन जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृति बचाओ मंच सनातन धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

'बयानबाजी निचली मानसिकता को दर्शाती है...'

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर जितेंद्र आव्हाड मध्य प्रदेश या फिर भोपाल में आते हैं तो हम उनका मुंह खुद काला करेंगे, लेकिन अगर कोई उनको गंजा करके मुंह काला करके आता है तो उसे एक लाख रुपये की राशि सम्मान के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उन्होंने 14 वर्ष तक कंदमूल इत्यादि को ग्रहण करके अपना जीवन यापन किया था। उनके बारे में इस तरह की बयानबाजी करना निचली मानसिकता को दर्शाता हैं।

यह भी पढ़ें: 'भगवान राम जंगल में रहते थे, शिकार कर खाते थे मांस...', NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का घटिया बयान

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 4 January 2024 at 22:29 IST