अपडेटेड 3 January 2024 at 09:08 IST
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में Rajinikanth भी होंगे शामिल, BJP ने भेजा निमंत्रण
Rajinikanth invited to attend Ram Temple consecration ceremony: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल होंगे।
Rajinikanth invited to attend Ram Temple consecration ceremony: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। रजनीकांत को ये निमंत्रण अयोध्या, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भारतीय जनता पार्टी नेता अर्जुनमूर्ति द्वारा दिया गया है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह
- इस समारोह में शामिल होंगे रजनीकांत
- भाजपा नेता ने दिया निमंत्रण
अर्जुनमूर्ति ने अपनी एक तस्वीर रजनीकांत और अन्य लोगों के साथ एक्स पर साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ये मुलाकात मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव था। अपने प्रिय नेता रजनीकांत के आवास पर जाकर और उन्हें और उनके परिवार को 22 जनवरी को अयोध्या कुंभाभिषेक के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आमंत्रित करके बहुत खुशी हुई।"
शेयर की गई तस्वीरों में सुपरस्टार रजनीकांत भाजपा नेता अर्जुनमूर्ति द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं। बहरहाल, रजनीकांत के अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, रोहित शेट्टी को भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 3 January 2024 at 07:26 IST